फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: लोगों ने ममता दीदी को हटाने और भाजपा को लाने का मन बना लिया है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Fri, 26 Feb 2021 04:17 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, बालुरघाट
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में शुक्रवार को भाजपा की एक सभा को संबोधित करते समय केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमारी रैलियों में लोग भारी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं, यह दर्शाता है कि राज्य के लोगों ने ममता दीदी को हटाने और भाजपा को लाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि दीदी ने पश्चिम बंगाल में जन धन खाते खोलने की अनुमति दी है या नहीं, लेकिन यह योजना तब लाई गई थी जब हमारे पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि जब उन्होंने 100 पैसे भेजे थे, तो लोगों को 14 पैसे मिले थे। मोदी जी का कहना है कि वह मजबूर पीएम नहीं, बल्कि मजबूत पीएम हैं, और यह सुनिश्चित किया कि पूरे 100 पैसे लोगों तक पहुंचे।’



उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार जाति और धर्म के आधार पर नहीं बल्कि न्याय और मानवता के आधार पर चलाएंगे। 'सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं' यह हमारा सिद्धांत होगा। राजनाथ ने कहा कि टीएमसी ने लोगों के ऊपर राजनीति को रखा है, यही कारण है कि वह राज्य में केंद्र की योजनाओं को लागू करने की अनुमति नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें