फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लंदन के इंडिया हाउस में भव्य स्वागत, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

Sun, 06 Jul 2025 03:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इस अवसर पर दोरईस्वामी ने कहा, 'उन्होंने जो किया है, वह खेलों में क्रांति लाने वाला है और यह भारत में हर चीज में भागीदारी के विचार में क्रांतिकारी बदलाव है।'
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर आई भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यहां इंडिया हाउस में एक समारोह में भव्य स्वागत किया गया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम और मुख्य कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व में सहयोगी स्टाफ शनिवार शाम को भारतीय उच्चायोग के प्रांगण में आयोजित समारोह में शामिल हुए। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दोरईस्वामी ने कहा, 'उन्होंने जो किया है, वह खेलों में क्रांति लाने वाला है और यह भारत में हर चीज में भागीदारी के विचार में क्रांतिकारी बदलाव है।' उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके बारे में भारत की युवा महिलाएं सोचती हैं कि वे ऐसा नहीं कर सकती हैं, क्योंकि आप और क्रिकेट खिलाड़ियों की एक पुरानी पीढ़ी ने ऐसा किया है। आपके पास जादू है और आप मैदान पर जहां भी खेलती हैं, इसे हमारे साथ साझा करती हैं, जिसके लिए हम बहुत-बहुत आभारी हैं।'
विज्ञापन

दोरईस्वामी ने कहा, 'जब आप हमारी क्रिकेट टीम, हमारी हॉकी टीम या हमारी किसी भी खेल की टीम को देखेंगे तो पाएंगे कि यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करती हैं। ये सिर्फ़ हमारी बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं हैं, बल्कि ये वो लड़कियां हैं जो हमारे देश के हर कोने से भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।' ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स ने फिल्म शोले का गीत ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे गाकर लोगों का मन लुभाया जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना ने श्रृंखला के बाकी बचे मैच देखने के लिए स्टेडियम में आने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें