फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एशिया कप: 'हरमनप्रीत ब्रिगेड' की श्रीलंका पर विशाल जीत, वेदा ने बल्ले से विरोधी टीम को भेदा

Thu, 07 Jun 2018 04:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को क्वालांलपुर में चल रहे महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में श्रीलंका को हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के 12वें जबकि अपने चौथे मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से हराया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 107 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनुजा पाटिल को मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन 12 रन के स्कोर पर निपुनी हंसिका को एकता बिष्ट ने चलता किया। इसके बाद हसोदा मेंदिस ने 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हसिनी परेरा ने नाबाद 46 रन बनाए। श्रीलंका की अन्य महिला बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा टिकी नहीं और इस वजह से वह 20 ओवर में सात विकेट खोकर 107 रन बना सकी। भारत की तरफ से एकता बिष्ट ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। इसके अलावा झूलन गोस्वामी, अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने एक-एक सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट स्मृति मंधाना के रूप में गिरा। उन्होंने 12 रन बनाए। मिताली राज ने 23 रनों की पारी खेली और टी20 क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाली भारत की पहली और विश्व की सातवीं महिला खिलाड़ी बन गईं। हरमनप्रीत कौर ने 24 रनों की पारी खेली और वेदा कृष्णमूर्ति ने नाबाद 29 रनों की पारी खेल टीम को 7 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दिलाई। श्रीलंका के लिए उदेशिका प्रबोधिनी रणासिंघे, नीलाक्षी डी सिल्वा ने 1-1 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


एक अन्य मुकाबले में बांग्लादेश ने थाईलैंड को 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए थाईलैंड ने 8 विकेट पर 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की महिलाओं ने 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। बांग्लादेश ने इससे पहले भारतीय टीम को भी 7 विकेट से हराया था। 
विज्ञापन


 संक्षिप्त स्कोर:

श्रीलंका महिला टीम: 107/7 (हसिनी परेरा 46* बिष्ट 20/2)

भारत महिला टीम: 110/3 (वेदा कृष्णामूर्ति 29*, डी सिल्वा 21/1)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें