फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: टीम इंडिया ने द. अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, मिताली रही मैच की हीरो

Tue, 13 Feb 2018 10:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
मिताली राज के 54 रन की पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर वन-डे के बाद टी20 सीरीज में भी अपना दबदबा बनाए रखा है। सोमवार को खेल गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने प्रोटियाज को 7 विकेट से मात देकर 5 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़ बना ली। 
विज्ञापन


मैच में द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेच गंवाकर 164 रन बनाए। उनकी ओर से कप्तान डेन वॉन निकेर्क ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंतिम ओवरों में क्लोई ट्रिओन ने 7 बॉलों पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन की तूफानी पारी खेली। भारत की ओर से अनुजा पाटिल ने दो, जबकि पूजा वस्त्राकर और शिखा पांडे ने एक-एक विकेट झटके। 

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 18.5 ओवर में 168 रन बना डाले। मिताली राज और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। मंधाना 28 रन बनाकर आउट हुई और उनके बाद आई कप्तान हरमनप्रीत कौर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटी। इसके बाद मिलाती ने जेमिमाह रॉडरिग्स (37 रन) के साथ मिलकर भारतीय पारी संभाली। लेकिन रॉडरिग्स 37 रन बनाकर आउट हुई। लेकिन इसके बाद भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया और आखिरकार मिताली (नाबाद 54) ने वेदाकृष्णमूर्ति (नाबाद 37) के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें