फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: भारतीय महिला टीम को वनडे और टी20 रैंकिंग में फायदा, दोनों फॉर्मेट में चौथे स्थान पर कायम

Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने वनडे रैंकिंग में एक अंक हासिल किया और उसके अब कुल 104 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम शनिवार को जारी सालाना अपडेट के बाद आईसीसी वनडे और टी-20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बनी हुई है। भारत ने वनडे रैंकिंग में एक अंक हासिल किया और उसके अब कुल 104 अंक हो गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी-20 में चार अंक का फायदा हुआ और उसके अब कुल 266 अंक हैं। 
विज्ञापन


सालाना अपडेट के बाद 2018-19 के परिणामों को हटा दिया गया है जबकि 2019-20 और 2020-21 के परिणामों का महत्व 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह से 2021-22 के मैचों को आकलन करते समय शत प्रतिशत महत्व दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड अंतर के साथ वनडे में शीर्ष पर बना हुआ है जबकि टी20 टीम रैंकिंग में भी उसने अपनी बढ़त बढ़ाई है।

Arshdeep Singh: पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अर्शदीप सिंह की तारीफ में कही बड़ी बात, जहीर खान से की तुलना
विज्ञापन


महिला एशिया कप में भी विजयी शुरुआत
महिला एशिया कप में भी भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को 41 रन से हराया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 150 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 109 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन जेमिमा रोड्रिग्ज से बनाए। उन्होंने 76 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रन बनाए। श्रीलंका की रानासिंगे ने तीन विकेट लिए। 

Sandeep Lamichhane Case: दुष्कर्म मामले में क्रिकेटर संदीप लामिछने करेंगे सरेंडर, नेपाल लौटने के लिए तैयार

श्रीलंका की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। हिसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उनके अलावा हर्षिता माधवी ने 26 और रानासिंगे ने 11 रन की पारी खेली। भारत के लिए हेमलता ने तीन विकेट लिए। दीप्ती शर्मा और पूजा वस्त्राकर को दो-दो विकेट मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें