फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Women: सभी प्रारूपों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, देखें पूरा कार्यक्रम

Sun, 30 Mar 2025 03:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीरीज की शुरुआत सिडनी में 15 फरवरी को पहले टी20 मैच से होगी। इसके बाद अगले दो मैच मानुका ओवल और एडिलेड ओवल में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 24 मार्च से ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर होगी जिसके बाद अगले दो मैच 27 फरवरी और एक मार्च को होंगे।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल की शुरुआत में तीनों प्रारूपों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दौरे के दौरान मार्च में पर्थ के वाका ग्राउंड पर एकमात्र टेस्ट मैच भी होगा। भारतीय टीम का दौरा 15 फरवरी से शुरू होगा और नौ मार्च तक चलेगा। इस दौरान टीम तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। 
विज्ञापन

टी20 सीरीज से होगी शुरुआत
सीरीज की शुरुआत सिडनी में 15 फरवरी को पहले टी20 मैच से होगी। इसके बाद अगले दो मैच मानुका ओवल और एडिलेड ओवल में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 24 मार्च से ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर होगी जिसके बाद अगले दो मैच 27 फरवरी और एक मार्च को होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच पर्थ के वाका ग्राउंड पर छह से नौ मार्च तक होगा।

वर्ष 2025-26 का सत्र पहली बार नए आईसीसी महिला भविष्य दौरा कार्यक्रम के तहत होगा जिसे पिछले नवंबर में जारी किया गया था और यह 2029 तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपनी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) को 2026 से जनवरी में आगे बढ़ाने के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सीरीज को फरवरी-मार्च में स्थानांतरित करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: DC vs SRH Live Score: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स की नजरें वापसी पर होंगी

मीडिया रिपोर्ट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा, इस साल की शुरुआत में जनवरी-फरवरी में डे-नाइट एशेज टेस्ट की मेजबानी करने वाला मेलबर्न क्रिकेट मैदान आगामी नवीनीकरण कार्यों के कारण उपलब्ध नहीं था। वाका मैदान का आधुनिकीकरण किया जा रहा है जो इसे 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले दर्शनीय स्थल में बदल देगा, जिसके इस साल के अंत में पूरा होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार वाका मैदान पर फरवरी 2024 में महिला टेस्ट खेला था जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका पर पारी और 284 रन की जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है...

टी20 सीरीज:
15 फरवरी: एससीजी, सिडनी
19 फरवरी: मनुका ओवल, कैनबरा
21 फरवरी: एडिलेड ओवल, एडिलेड

वनडे सीरीज:
24 फरवरी: एलेन बॉर्डर फील्ड, ब्रिसबेन
27 फरवरी: बेलरीव ओवल, होबार्ट
एक मार्च: सिटीपावर सेंटर, मेलबर्न

एकमात्र टेस्ट: 
छह-नौ मार्च: वाका मैदान, पर्थ (डे-नाइट)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें