फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: भारतीय टीम को मिल सकता है विदेशी फिटनेस कोच, BCCI और बांग्लादेश के ट्रेनर नाथन केली के बीच बातचीत

Mon, 10 Nov 2025 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप सफलता के बाद अब बोर्ड का अगला फोकस खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी पर है। नाथन केली की नियुक्ति से टीम को नया इंटरनेशनल अनुभव, फिटनेस अप्रोच और आधुनिक ट्रेनिंग सिस्टम का लाभ मिलेगा, जो आने वाले टूर्नामेंट्स में टीम की मजबूती को और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : Instagram shafali verma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अब एक और बड़ी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) महिला टीम के लिए पहली बार किसी विदेशी स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (S&C) कोच को शामिल करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश पुरुष टीम के मौजूदा फिटनेस कोच नाथन केली से भारतीय बोर्ड की बातचीत चल रही है और संभावना है कि वे जल्द ही बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

AI हर्षा का योगदान और नई भूमिका की तैयारी
वर्तमान में भारतीय महिला टीम के फिटनेस कोच एआई हर्षा हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। उनकी देखरेख में टीम ने न केवल वर्ल्ड कप खिताब जीता बल्कि कई खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया। हालांकि, खबर है कि बीसीसीआई हर्षा को नई जिम्मेदारियां सौंपने की योजना बना रहा है। बोर्ड चाहता है कि वे भविष्य की योजनाओं और अन्य नेशनल प्रोग्राम्स में योगदान दें।

नाथन केली का अनुभव और पृष्ठभूमि
नाथन केली फिलहाल बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम के फिटनेस कोच हैं। इसके अलावा, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स फर्स्ट क्लास टीम में भी असिस्टेंट कोच के तौर पर काम किया है। उनकी विशेषज्ञता आधुनिक ट्रेनिंग तकनीकों, चोट से उबरने की प्रक्रिया और एथलीट रिकवरी मैनेजमेंट में है, जो भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

COE में नई नियुक्तियां भी हुईं
बीसीसीआई ने हाल ही में सीओई में दो नए इन-हाउस स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच भी नियुक्त किए हैं। प्रत्युष अग्रवाल और अमित वेंगुर्लेकर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अग्रवाल पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ असिस्टेंट फिटनेस कोच थे, जबकि वेंगुर्लेकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ काम किया था। इन दोनों ने कई अनुभवी राज्य-स्तरीय सपोर्ट स्टाफ को पछाड़कर यह पद हासिल किया है।
विज्ञापन

BCCI की नई दिशा, फिटनेस पर फोकस
बीसीसीआई का लक्ष्य है कि हर स्तर पर भारतीय क्रिकेटरों की फिटनेस विश्वस्तरीय मानकों पर कायम रहे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कोचेस को अब पुरुष, महिला और जूनियर टीमों के साथ रोटेशन के आधार पर काम करने का मौका दिया जा रहा है। अगर नाथन केली को औपचारिक रूप से शामिल किया जाता है, तो वे भारतीय महिला टीम के पहले विदेशी स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच बनेंगे। वहीं, पुरुष टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स पहले से ही अपने दूसरे कार्यकाल में हैं और उनके अनुभव को भारतीय क्रिकेट में उच्च सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें