मंधाना ने आगे कहा, 'इसलिए यह एक ऐसा ब्रांड है, जिसके साथ मैं जुड़ना पसंद करूंगी। पावर के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनना मेरे लिए वाकई सौभाग्य की बात है, क्योंकि यह मेरे निजी स्टाइल और मूल्यों को दर्शाता है।'
हालांकि इस मामले में बाटा इंडिया के कंट्री मैनेजर संदीप कटारिया ने कहा, 'स्मृति सभी युवाओं के लिए निश्चित रूप से बेहद प्रतिभाशाली खेल हस्तियों में से एक हैं और उनके लिए एक मजबूत रोल मॉडल हैं। हम देश का मान बढ़ाने वाली स्मृति को ब्रांड पावर का एम्बेसडर बनाकर बेहद उत्साहित हैं।'
बता दें कि मंधाना विदेशी जमीं पर तीन वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। इससे पहले स्मृति ने पिछले साल टॉन्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 106 रन की नाबाद और 2016 में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 रन की शानदार पारी खेली थी।