पिछले कुछ समय से छोटे प्रारूप में वह विकेट हासिल नहीं कर पा रही थीं जिससे उनके प्रदर्शन की आलोचना हो रही थी। एशिया कप में बांग्लादेश से फाइनल समेत दो बार हारने से टीम के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई। झूलन को चार मैचों में केवल एक विकेट मिला।
बीसीसीआई ने कहा, ‘झूलन ने बीसीसीआई और अपनी साथियों को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने के दौरान मिलने स्नेह और समर्थन के लिये शुक्रिया कहा और उन्हें आगे के लिये शुभकामनाएं दी।'
शिखा पांडे तेज गेंदबाजी की अगुवाई के लिए तैयार हैं और युवा जैसे पूजा वस्त्रकार और मानसी जोशी भी अच्छा कर रही हैं तो बंगाल की इस तेज गेंदबाज के लिये अगली पीढ़ी के लिये मौका देने का समय आ गया था।