फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट: महामारी के बीच अगले महीने इंग्लैंड दौरा, सितंबर में ऑस्ट्रेलिया जाने के संकेत

Sun, 16 May 2021 06:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोविड-19 महामारी के बीच सिर्फ एक श्रृंखला खेलने वाली भारतीय टीम सात साल में पहला टेस्ट खेलने के लिए अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी। इसके बाद टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकती है।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकती है। कोविड-19 महामारी के बीच सिर्फ एक श्रृंखला खेलने वाली भारतीय टीम सात साल में पहला टेस्ट खेलने के लिए अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी। इंग्लैंड दौरे पर टीम को तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेलने हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान शुट ने संकेत दिए कि भारतीय टीम सितंबर में देश (ऑस्ट्रेलिया) का दौरा कर सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि अब तक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। इस दौरे पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 मुकाबले खेले जाने की उम्मीद है।

शुट ने केट क्रॉस और एलेक्स हार्टले की मेजबानी में 'नो बॉल्स: द क्रिकेट पॉडकास्ट' पर कहा, 'सितंबर के मध्य में हमें भारत के खिलाफ श्रृंखला खेलनी है।' उन्होंने कहा, 'इसलिए कुछ शिविर आयोजित होंगे। मुझे लगता है कि एक डार्विन में होगा जहां काफी ठंड होगी और इसके बाद भारत के खिलाफ श्रृंखला होगी। इसके बाद बिग बैश, एशेज, विश्व कप और उम्मीद है कि राष्ट्रमंडल खेल होंगे।'
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी शीर्ष परिषद की पिछली बैठक में न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे को भी स्वीकृति दी थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला को भी स्वीकृति मिली थी। ऑस्ट्रेलिया का दौरा शुरुआत में इस साल जनवरी में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के बीच विश्व कप को 2022 तक टालने के बाद इसे भी स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें