फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: मिताली राज वर्ल्ड कप 2022 के बाद क्रिकेट को कहेंगी अलविदा, बताई भविष्य की योजना

Sat, 24 Apr 2021 04:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मिताली राज
विज्ञापन

भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने अपने संन्यास को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि न्यूजीलैंड में 2022 में होने वाला 50 ओवर का विश्व कप उनके 23 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा। 38 वर्षीय मिताली ने यह भी कहा कि वह न्यूजीलैंड की जीवंत पिचों के लिए कुछ बेहतरीन सीम गेंदबाजी विकल्प भी तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


भारत की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर ने एक किताब के वर्चुअल लांच के दौरान कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 साल हो चुके हैं और मैं जानती हूं कि 2022 मेरा संन्यास का वर्ष होगा, जो विश्व कप के बाद हो सकता है।’

मिताली एकमात्र महिला बल्लेबाज हैं जिनके नाम वनडे में 7000 से ज्यादा रन हैं, उन्होंने कोविड-19 काल के दौरान खुद को प्रेरित रखने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं जानती हूं कि हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं लेकिन मैंने अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए काफी कुछ किया। वैसे भी मेरी उम्र कम नहीं हो रही, बल्कि मेरी उम्र बढ़ रही है और मैं फिटनेस की अहमियत जानती हूं।’
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम को चार द्विपक्षीय श्रृंखलायें खेलनी हैं जिसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का विदेशी दौरा और फिर इसी के बीच में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘भावनात्मक रूप से मजबूत रहना काफी अहम होगा क्योंकि हमें पता है कि विश्व कप से पहले बहुत ही कम दौरे होंगे। अब से प्रत्येक दौरा बतौर बल्लेबाज मेरे लिए अहम है और साथ ही मुझे विश्व कप के लिए टीम तैयार करनी है और उन्हें एकजुट करना है।’

मिताली ने कहा, ‘हां, लड़कियों को देखकर मैं काफी सकारात्मक हूं, वे जिस तरह से इस समय सीमित सुविधाओं में काम रही हैं, उनका ध्यान और उत्साह आने वाली श्रृंखला पर लगा है।’

उन्होंने स्वीकार किया कि तेज गेंदबाजी ऐसा विभाग है जिसे सुधारने की जरूरत है और इसमें भविष्य के लिए एक पूल बनाने की जरूरत है क्योंकि झूलन गोस्वामी भी अपने करियर के अंत की ओर हैं। हमें निश्चित रूप से कुछ खिलाड़ियों को तलाशना होगा और न्यूजीलैंड के लिए तैयार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें