भारत ने अब तक चार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन, पाकिस्तान ने दो और इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका 1-1 बार यह अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। मालूम हो कि भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
भारतीय टीम: प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल (विकेटकीपर और उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्र, विद्याधर पाटिल।