फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: T20 विश्व कप की तरह इस बार क्यों नहीं हुआ सम्मान समारोह? खिलाड़ी भी चुपचाप स्वदेश लौटे, सामने आई जानकारी

Tue, 11 Mar 2025 01:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा सोमवार की रात दिल्ली पहुंचे थे। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रविवार की रात ही दुबई में होटल से निकल गए थे। मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर 16 मार्च को आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित भारतीय टीम के कुछ सदस्य चैंपियंस ट्रॉफी की खिताबी जीत के बाद स्वदेश लौट आए हैं। लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीतने के बाद रोहित सोमवार की रात मुंबई उतरे। टीम के अन्य सदस्य भी देश के अलग-अलग शहरों में उतरे जिससे प्रशंसकों के बीच यह चर्चा होने लगी कि टी20 विश्व कप की तरह इस बार सम्मान समारोह आयोजित क्यों नहीं किया गया?
विज्ञापन

खिलाड़ियों को आईपीएल से पहले मिलेगा आराम 
भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक सप्ताह के विश्राम का मौका मिलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'अधिकतर खिलाड़ी और उनके परिवार सोमवार को दुबई से रवाना हो गए थे। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कुछ दिनों के लिए वहां रुक गए हैं।'

ये भी पढ़ेंः CT 2025: खिताबी जीत के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, रोहित-हार्दिक-श्रेयस मुंबई तो जडेजा-वरुण चेन्नई पहुंचे

गंभीर दिल्ली पहुंचे थे 
गंभीर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा सोमवार की रात दिल्ली पहुंचे थे। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रविवार की रात ही दुबई में होटल से निकल गए थे। मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर 16 मार्च को आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स टीम से जुड़ेंगे। श्रेयस इस बार पंजाब की कप्तानी संभालेंगे। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच दुबई में खेले थे। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने आराम को दी प्राथमिकता 
दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के कारण खिलाड़ियों ने विश्राम करने को प्राथमिकता दी है। बीसीसीआई की भी किसी तरह का सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना नहीं है जैसा कि उसने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम के स्वदेश लौटने पर किया था। भारतीय टीम तब वेस्टइंडीज से विशेष विमान से स्वदेश लौटी थी और उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। पीएम से मुलाकात के बीच टीम मुंबई आई थी और खुली बस में खिलाड़ियों ने विजय परेड में हिस्सा लिया था। परेड के बाद बीसीसीआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर सम्मान समारोह आयोजित किया था।

ये भी पढ़ेंः Team India: 2023 से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का चल रहा है दबदबा, 24 में से जीते 23 मैच; हासिल किए दो खिताब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें