फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Team New Jersey Video: टी20 विश्व कप में 2016 वाली जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया, वीडियो देख फैंस खुश

Wed, 14 Sep 2022 08:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमपीएल ने बताया है कि टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले नई जर्सी लॉन्च की जाएगी। हालांकि, इस जर्सी का रंग 2016 टी20 विश्व कप वाली जर्सी के समान है। भारतीय फैंस ने आसमानी नीले रंग की जर्सी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 
 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप की शुरुआत में लगभग एक महीने का समय रह गया है। सभी टीमें इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने में लगी हैं। भारत ने भी इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इसके बाद टीम इंडिया के आधिकारिक किट पार्टनर एमपीएल स्पोर्ट्स ने कहा है कि टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी जारी की जाएगी। एमपीएल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बताया कि फैंस अपनी पसंद की जर्सी बनवाने के लिए सुझाव दे सकते हैं।  
विज्ञापन


एमपीएल ने बताया कि फैंस इस जर्सी का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन कैसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "अगर आप लोग समर्थन नहीं करते हैं तो यह खेल वैसा नहीं रहता है। बीसीसीआई के साथ खेल के लिए अपना जुनून दिखाएं और अपने फैन मोमेंट शेयर करें।" 

Trending Videos
विज्ञापन

एमपीएल ने भारत की नई किट के डिजाइन और पैटर्न के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। यह जर्सी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अक्तूबर-नवंबर में टी 20 विश्व कप के दौरान पहनेगी। हालांकि, वीडियो देखकर यह साफ पता चल रहा है कि इस बार भी जर्सी आसमानी नीले रंगे की होगी, जैसी 2016 टी20 विश्व कप में थी। टीम इंडिया फिलहाल वनडे और टी20 में गहरे रंग का नीला रंग की जर्सी पहनती है। यह जर्सी पिछले साल के टी20 विश्व कप से पहले लॉन्च की गई थी और एमपीएल ने कहा था कि जर्सी में धारियां एक अरब भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों और उनके सपनों से मिलती जुलती हैं।



नई जर्सी की घोषणा से प्रशंसकों में खुशी का माहौल है, जिन्होंने ट्विटर पर उत्साह के साथ अपनी खुशी जाहिर की। 



भारतीय चयनकर्ताओं ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान किया। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। ये दोनों चोट की वजह से एशिया कप में नहीं खेले थे और भारतीय टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। टी20 विश्व कप की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, आवेश खान टीम का हिस्सा नहीं हैं। 



टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें