फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Video: जडेजा की बात मान रोहित ने की बड़ी गलती, रिव्यू देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए खिलाड़ी और अंपायर

Fri, 10 Mar 2023 07:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन ऐसा रिव्यू लिया, जिसका रीप्ले देख सभी हैरान रह गए। गेंद स्टंप से काफी दूर थी। इसके बावजूद रोहित ने रिव्यू ले लिया। इसके बाद उनका मजाक बन गया। 
 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने खराब रिव्यू लिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में अंपायरिंग लगातार चर्चा का विषय रही है। खराब अंपायरिंग की वजह से अंपायरों को आलोचना का शिकार होना पड़ा है। अंपायरों के अलावा भारतीय टीम भी रिव्यू के खराब इस्तेमाल को लेकर आलोचना का शिकार हुई है। हालांकि, अभी भी भारतीय टीम के रिव्यू के उपयोग में कोई सुधार नहीं आया है। अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन भी भारतीय टीम ने ऐसा रिव्यू लिया, जिसका रीप्ले देखकर खिलाड़ी और फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई पारी के 128वें ओवर की अंतिम गेंद पर भारत ने मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती दी और उस्मान ख्वाजा के खिलाफ चौंकाने वाला रिव्यू लिया। रीप्ले में पता चला कि गेंद स्टंप से काफी दूर थी और उछाल भी ज्यादा था। स्क्रीन पर रिप्ले देखकर भारतीय खिलाड़ी हंस पड़े। यहां तक कि अंपायर रिचर्ड केटलबोरो भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

एक दिन से अधिक समय तक पिच पर बल्लेबाजी करने के बाद ख्वाजा को पिच में टर्न और उछाल का सटीक अंदाजा हो गया था। ऐसे में उन्होंने जडेजा की एक गेंद को बल्ले से खेलने के बजाय पैर से रोक लिया। भारतीय टीम ने एलबीडबल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद जडेजा के कहने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू ले लिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद स्टंप से काफी दूर थी। ऐसे में रीप्ले देख सभी खिलाड़ी और अंपायर भी हंसने लगे।
विज्ञापन


 

मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उस्मान ख्वाजा के 180 रन और कैमरून ग्रीन के 114 रन के चलते कंगारू टीम ने पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत के लिए अश्विन ने छह विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 36 रन बनाए लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें