फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gambhir vs Afridi: क्रिकेट के मैदान पर फिर आमने-सामने होंगे, गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी, जानें कब होगा मुकाबला

Fri, 10 Mar 2023 06:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के गौतम गंभीर और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के बीच हुई लड़ाई अब तक क्रिकेट फैंस को याद है। ये दोनों दिग्गज एक बार फिर खेल के मैदान पर आमने-सामने होने वाले हैं। ऐसे में सभी को इस मैच का इंतजार होगा। 
 
विज्ञापन
गौतम गंभीर बनाम शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तान के विस्फोटक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के किस्से आज भी फैंस की जुबान पर रहते हैं। दोनों खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ जुबानी हमले से भी विपक्षी टीम पर भारी पड़ते थे। भारत और पाकिस्तान के मैच में दोनों खिलाड़ियों का उत्साह और उनकी आक्रामकता चरम पर होती थी। यही वजह थी एक बार ये दोनों खेल के मैदान पर ही भिड़ गए थे। गंभीर और कोहली के बीच लड़ाई का किस्सा आज भी सभी को याद है। 
विज्ञापन


अब ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन ये दोनों एक बार फिर खेल के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरने वाले हैं। खास बात यह है कि दोनों अपनी-अपनी टीमों के कप्तान होंगे। ऐसे में इन दोनों दिग्गजों की टक्कर देखने लायक होगी। गंभीर और अफरीदी लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाले हैं।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा संस्करण शुक्रवार को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इस लीग में गंभीर इंडिया महाराजा के कप्तान हैं और अफरीदी एशिया लायंस का नेतृत्व करेंगे। लीग का पहला मैच इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। इस लीग में तीसरी टीम वर्ल्ड जायंट्स, जिसके कप्तान एरोन फिंच हैं।
विज्ञापन


एलएलसी 2023 में प्रत्येक टीम आपस में दो-दो मैच खेलेंगी। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आपस में एक और मुकाबला खेलेंगी। यहां जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। 

एलएलसी 2023 का पूरा शेड्यूल

10 मार्च: इंडिया महाराजा बनाम एशिया लायंस
11 मार्च: वर्ल्ड जाइंट्स बनाम इंडिया महाराजा
13 मार्च: एशिया लायंस बनाम वर्ल्ड जायंट्स
14 मार्च: एशिया लायंस बनाम इंडिया महाराजा
15 मार्च: भारत महाराजा बनाम विश्व दिग्गज
16 मार्च: वर्ल्ड जायंट्स बनाम एशिया लायंस
18 मार्च: एलिमिनेटर (दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच)
20 मार्च: फाइनल
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

भारत महाराजा: गौतम गंभीर (कप्तान), हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मोहम्मद कैफ, एस श्रीसंत, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, परविंदर अवाना, मनविंदर बिसला (विकेटकीपर), रेतिंदर सिंह सोढ़ी। प्रवीण कुमार, प्रवीण तांबे, स्टुअर्ट बिन्नी।

एशिया लायंस: शाहिद अफरीदी (कप्तान), असगर अफगान, तिलकरत्ने दिलशान, मिस्बाह-उल-हक, मोहम्मद हफीज, दिलहारा फर्नांडो, शोएब अख्तर, उपुल थरंगा (विकेटकीपर), पारस खड़का, थिसारा परेरा, अब्दुल रज्जाक, अब्दुर रज्जाक, इसुरु उदाना, मोहम्मद आमिर, नवरोज मंगल, सोहेल तनवीर, दिमन घोष (विकेट कीपर)।

वर्ल्ड जाएंट्स: आरोन फिंच (कप्तान), ब्रेट ली, मोर्ने वैन विक, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, रॉस टेलर, रिकार्डो पॉवेल, मोंटी पनेसर, केविन ओ'ब्रायन, टीनो बेस्ट, दिनेश रामदीन (विकेट कीपर), जैक्स कैलिस, हाशिम अमला, क्रिस्टोफर एमपोफू, लेंडल सिमंस, पॉल कॉलिंगवुड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें