फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Holi: बीसीसीआई ने जारी किया खिलाड़ियों की मस्ती का पूरा वीडियो, देखें टीम इंडिया ने कैसे खेली होली

Wed, 08 Mar 2023 01:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने होली के त्योहार पर जमकर मस्ती की। इस दौरान रोहित शर्मा ने विराट कोहली और रवींद्र जडेजा सहित सभी खिलाड़ियों को गुलाल लगाया। 
 
विज्ञापन
सपोर्ट स्टाफ के सदस्य को गुलाल लगाते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के होली के जश्न का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे पहले खिलाड़ियों ने जश्न के कुछ हिस्से का वीडियो शेयर किया था, जिसमें विराट कोहली, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जमकर मस्ती करते नजर आए थे। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है, उसमें होली का जश्न होटल से शुरू होता है। कप्तान रोहित शर्मा सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को रंग लगाकर होली के जश्न की शुरुआत करते हैं। इसके बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा सहित टीम के सभी खिलाड़ियों को रंग लगाते हैं। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के सभी सदस्य भी रोहित को रंग लगाते हैं। टीम के होटल से शुरू हुआ जश्न बस तक पहुंच जाता हैं। यहां सभी खिलाड़ी खूब मस्ती करते हैं। हालांकि, रंग लगाते समय खिलाड़ी एक दूसरे की आंख और कान का भी ध्यान रखते हैं। वीडियो में एक सपोर्ट स्टाफ को रोहित शर्मा से उनकी आंगे बंद करने के लिए कहते सुना जा सकता है। रोहित के आंखें बंद करने के बाद ही उनके ऊपर गुलाल फेंका जाता है। 




खिलाड़ियों ने शेयर किए थे वीडियो
बीसीसीआई से पहले शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ने होली के जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इन वीडियो में भी सभी खिलाड़ी जमकर होली खेलते दिख रहे थे। भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की विदेशी खिलाड़ियों के साथ होली का जश्न मनाया था। इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन






भारतीय टीम गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। यह चार टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है और चौथा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें