फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में नहीं बजेंगे गाने, जानें क्या है वजह ?

Sat, 10 Sep 2022 05:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। इससे पहले भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में गाने बजाने पर रोक लगा दी गई है। 
 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय महिला टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गाने बजाने पर रोक लगा दी गई है। इस मैच से पहले इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। हालांकि, इस वजह से मैच का आयोजन प्रभावित नहीं हुआ है। भारत और इंग्लैंड का मुकाबला होगा, लेकिन रानी के निधन की वजह से शोक के कारण भारतीय टीम से कहा गया है कि ड्रेसिंग रूम में गाने न बजाएं। 
विज्ञापन


रानी एलिजाबेथ द्वितीय इंग्लैंड के लिए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी हैं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। इस दौरान इंग्लैंड में बीसीसीआई का झंडा भी आधा झुका रहेगा। 
विज्ञापन

मिताली राज के बाद झूलन की भी विदाई
भारत के लिए 22 साल तक खेलने वाली मिताली राज ने हाल ही में संन्यास लिया है और उनकी जगह हरमनप्रीत भारत की कप्तानी बनी हैं। मिताली के बाद झूलन गोस्वामी भी इस सीरीज में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह देंगी। मिताली महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। वहीं, झूलन गोस्वामी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी हैं। भारत के लिए इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का विकल्प ढूंढ़ना मुश्किल होगा। हालांकि, रेणुका सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अपनी स्विंग गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। 

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया आखिरी ओवरों में दबाव में आ गई थी। भारतीय बल्लेबाजों ने गलती कर विकेट गंवाए थे और अंत में टीम इंडिया यह मुकाबला नौ रन से हार गई थी। 

इस सीरीज के लिए टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को बाहर कर किरण प्रभु और डायलम हेमलता को मौका दिया गया है। किरण को इस सीरीज में भारत के लिए पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने सीनीयर टी20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नाबाद 162 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें