फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: जीत के बावजूद कोटला की पिच से नाखुश भारतीय टीम, भविष्य में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच की मांग

Tue, 14 Oct 2025 05:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस पिच को लेकर निराशा जताई। पिच से मध्यम गति के गेंदबाजों और अंगुली के स्पिनरों को कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत मिली है, लेकिन टीम प्रबंधन फिरोज शाह कोटला की पिच से खुश नहीं है। भारत ने पांचवें दिन वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। भारत को अब नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता और गुवाहाटी में टेस्ट मैच खेलने हैं। इन मैचों में टीम प्रबंधन ऐसी पिचें चाहेगा जो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे प्रमुख तेज गेंदबाजों के लिए अधिक प्रभावी हो, भले ही दक्षिण अफ्रीका की टीम में कगिसो रबाडा जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज है।
विज्ञापन

14 नवंबर से होगी भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज की शुरुआत
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस पिच को लेकर निराशा जताई। पिच से मध्यम गति के गेंदबाजों और अंगुली के स्पिनरों को कोई मदद नहीं मिली। मैच समाप्त होने के बाद गंभीर ने कहा, मेरा मानना हैं कि हमें यहां एक बेहतर पिच मिल सकती थी। हमें पांचवें दिन परिणाम मिला लेकिन मुझे लगता है कि बल्ले का किनारा लेने के बाद गेंद विकेटकीपर या स्लिप के क्षेत्ररक्षकों तक पहुंचनी चाहिए थी।
विज्ञापन

परंपरागत रूप से अरुण जेटली स्टेडियम पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती है लेकिन रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को इससे कोई मदद नहीं मिली। स्पिनरों की धीमी गेंदों को बल्लेबाज आसानी से बैकफुट की मदद से खेल रहे थे। गंभीर ने बुमराह और सिराज के महत्व पर जोर देते हुए कहा, मैं जानता हूं कि हम स्पिनरों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन जब आपके पास दो शानदार तेज गेंदबाज हो आप चाहते है कि वे मैच में अहम योगदान दे। पिच में थोड़ी गति और उछाल होनी चाहिए। लेकिन यहां की पिच में ऐसा कुछ भी नहीं था, यह निराशाजनक है। हम भविष्य में बेहतर पिचों का इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट को बचाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें