फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ नए जोश से उतरेगी टीम इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी शिकस्त को भुलाकर भारतीय टीम अब सोमवार से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में नए जोश और बेहतर तैयारियों के साथ उतरने के लिए कमर कस चुकी है।
विज्ञापन


सीरीज का पहला मुकाबला यहां के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा जो भारत के लिए हमेशा भाग्यशाली रहा है। भारत ने इस मैदान पर कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है।

वहीं मेजबान इंग्लैंड से भारत ने यहां एकमात्र मुकाबला 2007 में खेला था जिसमें टीम इंडिया ने नौ रन से जीत हासिल की थी। इस लिहाज से धोनी एंड कंपनी आत्मविश्वास से लबरेज होकर मैदान में उतरेगी।भारत के लिए टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म में वापसी सबसे बड़ी राहत की बात है।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे कोहली ने बीते शुक्रवार मिडिलसेक्स के खिलाफ खेले गए 50 ओवर के अभ्यास मैच में 71 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। कप्तान धोनी उम्मीद कर रहे होंगे कि कोहली अपनी इस फॉर्म को वनडे सीरीज में बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

रैना देगें कड़ी परीक्षा

वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा की खराब फॉर्म धोनी के लिए अभी भी बड़ी चिंता बनी हुई है। टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाले धवन और रोहित मिडिलसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच में भी सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।

वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के लिए इन दोनों बल्लेबाजों का बड़ा स्कोर बनाना काफी जरूरी है। टीम के दो नए चेहरे ऑलराउंडर करण शर्मा और बल्लेबाज संजू सैमसन पर भी सभी की निगाहें होगी।

हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान धोनी इन दोनों युवाओं को कितना मौका देते हैं। पिछले एक साल से खराब प्रदर्शन कर रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना पर भी काफी दबाव होगा। इंग्लैंड की तेज और बाउंसी विकेट पर रैना की कड़ी परीक्षा होगी।

दूसरी ओर इंग्लैंड टीम की कोशिश टेस्ट जीत की लय को इस सीरीज में भी बनाए रखने की होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें