फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के बारे में दिया बड़ा बयान, बताई- उन्हें पसंद करने की वजह

Fri, 13 Apr 2018 02:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

टीम इंडिया के कप्तान और विश्व के बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक विराट कोहली ने बड़ा खुलासा किया है। कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना हीरो बताया है। बेंगलुरु में एक निजी कार्यक्रम के दौरान विराट बोले कि मैदान के अंदर सचिन मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं, वे मेरे हीरो हैं। ये कार्यक्रम ऑडी की नई कार की लॉन्चिंग के मौका का था।

विज्ञापन

2 of 4

तेंदुलकर के बारे में बात करते हुए कोहली कहते हैं कि मुझे उनसे काफी प्रेरणा मिली है। मैदान के बाहर भी वो मेरे आदर्श हैं। दरअसल मैं उन लोगों का बहुत आदर करता हूं जो अपने जीवन में बहुत बड़े काम कर रहे हैं, बहुत पैसा कमा रहे हैं, लेकिन अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दूसरों की भलाई में लगाते हैं।'

विज्ञापन

3 of 4

विराट कोहली में फैंस अगला सचिन तेंदुलकर देखते हैं। काफी हद तक उन्होंने ऐसी तुलना को सही भी साबित किया है। जबरदस्त क्रिकटे रिकॉर्ड इसकी तस्दीक भी करता है। 2011 विश्वकप में सचिन के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले विराट उनकी ही तरह लग्जरी कारों के बेहद शौकीन हैं।

विज्ञापन

4 of 4

आपको बता दें कि इस समय विराट कोहली आईपीएल खेलने में हैं, जहां अपने पहले ही मैच में उनकी टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कोहली एंड कंपनी को अपना दूसरा मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें