फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर रोहित लेने वाले हैं फैसला? संन्यास की खबरों पर अटकलों का बाजार गर्म

Tue, 31 Dec 2024 01:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है रोहित इसका एलान कब करेंगे, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वह सिडनी में तीन जनवरी से होने वाले पांचवें टेस्ट के बाद टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। रोहित के लगातार विफल रहने के बाद कुछ पूर्व क्रिकेटरों सहित प्रशंसकों ने उनके टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर सवाल खड़े किए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी और चयनकर्ता पहले ही इस फैसले के बारे में बात कर चुके हैं और इसकी बहुत कम संभावना है कि रोहित अपना मन बदलेंगे।
विज्ञापन

इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है रोहित इसका एलान कब करेंगे, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वह सिडनी में तीन जनवरी से होने वाले पांचवें टेस्ट के बाद टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहा तो रोहित चयनकर्ताओं से खिताबी मुकाबले में बने रहने की कोशिश कर सकते हैं। 

नतीजे को मानसिक रूप से परेशान करने वाला बताया 
रोहित चौथे टेस्ट मैच में हार के बाद कहा था कि यह नतीजे मानसिक रूप से परेशान करने वाले हैं और उन्हें भी कुछ चीजों पर गौर करने की जरूत है। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, मैं आज जहां खड़ा हूं वहीं खड़ा हूं। अतीत में क्या हुआ, इसके बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है। जाहिर है, कुछ नतीजे हमारे अनुकूल नहीं रहे। हां, एक कप्तान के रूप में यह निराशाजनक है। आप जानते हैं, बहुत सी चीज है जो मैं करने की कोशिश कर रहा हूं पर वह चीजें नहीं हो रही है। मानसिक तौर पर यह चीजें काफी परेशान करने वाली है। आप यहां जो करने आये है, अगर वह नहीं हो पाता है तो यह एक बड़ी निराशा है।
विज्ञापन

रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर बनाए हैं 31 रन 
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में कुल 31 रन बनाए हैं। रोहित ने पांच पारियों में सिर्फ 6.20 के औसत से 31 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 3, 6, 10, 3 और 9 रन बनाए जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी विदेशी कप्तान का सबसे कम औसत है। इसी के बाद से रोहित के संन्यास लेने की खबरों को बल मिला है और माना जा रहा है कि अगर भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका तो सिडनी टेस्ट रोहित के करियर का अंतिम टेस्ट मैच हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें