फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Mega Auction: नीलामी के लिए तारीखों का हुआ खुलासा, फरवरी में इस दिन लग सकती है खिलाड़ियों की बोली

Wed, 22 Dec 2021 06:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन का आयोजन सात और आठ फरवरी को बंगलुरू में होगा। यह आईपीएल की आखिरी मेगा नीलामी हो सकती है क्योंकि अधिकांश मूल आईपीएल टीमें अब इसे बंद करना चाहती हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन को लेकर हर कोई उत्साहित है। आईपीएल 2022 से लीग में दो नई टीमें शामिल हो जाएंगी और टीमों की संख्या भी बढ़कर 10 हो जाएगी। यही नहीं नए सीजन के लिए बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की नीलामी होगी जिसमें दुनियाभर के कई स्टार क्रिकेटर भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन का आयोजन सात और आठ फरवरी को बंगलुरू में होगा। यह आईपीएल की आखिरी मेगा नीलामी हो सकती है क्योंकि अधिकांश मूल आईपीएल टीमें अब इसे बंद करना चाहती हैं।

इन खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘कोरोना महामारी के कारण स्थिति खराब नहीं होने की दशा में आईपीएल 2022 की नीलामी भारत में होगी। दो दिवसीय नीलामी सात और आठ फरवरी को बंगलुरू में होगी, जिसके लिए तेजी से तैयारियां चल रही हैं।’

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ने की दशा में विदेश यात्रा को लेकर प्रतिबंध हो सकते हैं जिससे भारत में इसे कराना आसान होगा।

 
विज्ञापन

अगले साल आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल के अगले सत्र से लीग में शामिल होने वाली लखनऊ और अहमदाबाद की नई टीमों के पास ड्राफ्ट में से चुने गए तीन खिलाड़ियों का ऐलान करने के लिए क्रिसमस तक का समय है। बीसीसीआई उन्हें अतिरिक्त समय दे सकता है क्योंकि सीवीसी को अभी मंजूरी मिलना बाकी है।

अधिकांश टीमों का मानना है कि हर तीन साल में नीलामी होने पर टीम संयोजन बिगड़ जाता है। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने कहा था कि टीम बनाने में इतनी मेहनत करने के बाद खिलाड़ियों को फारिग करना काफी कठिन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें