फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 Auction: बेन स्टोक्स रहे सबसे महंगे खिलाड़ी, राहुल-पांडे समेत इन पर हुई धनवर्षा

Sat, 27 Jan 2018 07:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल
विज्ञापन

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शनिवार बेंगलुरु में संपन्न आईपीएल 2018 नीलामी के पहले दिन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। राजस्थान रॉयल्स ने स्टोक्स को 12 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा। वहीं भारतीय खिलाड़ियों पर भी जमकर धनवर्षा हुई। मनीष पांडे और केएल राहुल को क्रमशः सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब ने 11-11 करोड़ रुपए में खरीदा।

विज्ञापन


ऑलराउंडर कृनाल पांड्या और इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने क्रमशः 8.8 करोड़ 6.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। यह दोनों ही अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

विदेशी खिलाड़ियों में स्टोक्स के अलावा मिचेल स्टार्क (9.4 करोड़ रुपए में केकेआर), ग्लेन मैक्सवेल (9 करोड़ में डेयरडेविल्स), राशिद खान (9 करोड़ में पंजाब) और क्रिस लिन (9.6 करोड़ में केकेआर) भी मोटी रकम हासिल करने में कामयाब रहे। पहले दिन की नीलामी में करीब 170 खिलाड़ियों की बोली लगी। देखिए, किस खिलाड़ी को कौनसी फ्रैंचाइजी ने अपना हिस्सा बनाया। 
विज्ञापन

--------------------------------------

- अंकित सिंह राजपूत की बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। इन्हें पाने के लिए फ्रैंचाइजी शुरू से ही काफी सक्रिय दिखीं। किंग्स इलेवन पंजाब ने राजपूत को तीन करोड़ रुपए में खरीदा।

- मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने केकेआर को मात देते हुए 70 लाख रुपए में खान को खरीदा। आरसीबी ने RTM का उपयोग नहीं किया।

- नवदीप सैनी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। पंजाब, आरसीबी और दिल्ली के बीच इस तेज गेंदबाज को पाने की जोरदार टसल चली। आरसीबी ने सैनी को तीन करोड़ रुपए में खरीदा।

- सैयद खलील अहमद की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्हें खरीदने के लिए कई फ्रैंचाइजी ने जोर लगाया। सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन करोड़ रुपए में अहमद को खरीदा।

- अनिकेत चौधरी की बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। आरसीबी ने इन्हें बेस प्राइस में खरीदा।

- रजनीश गुरबानी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- बेसिल थंपी का नंबर आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। युवा तेज गेंदबाज के लिए फ्रैंचाइजी के बीच जोरदार टसल हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने 95 लाख रुपए में थंपी को अपने साथ जोड़ा।

- टी नटराजन के लिए बोली शुरू हुई। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। सनराइजेर्स हैदराबाद ने नटराजन को बेस प्राइस पर खरीदा।

- सिद्धार्थ कॉल की बारी आई। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। तेज गेंदबाज के लिए फ्रैंचाइजी ने पूरा जोर लगाया। अंत में जीत सनराइजर्स हैदराबाद की हुई, जिन्होंने तीन करोड़ 80 लाख रुपए में कॉल को खरीदा।

- अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की बारी, सबसे पहले नाम आया कुलवंत खेजरोलिया का। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कुलवंत के लिए धीरे-धीरे फ्रैंचाइजी ने रूचि दिखाना शुरू की। आरसीबी ने 85 लाख रुपए में तेज गेंदबाज को हासिल किया।

- प्रशांत चोपड़ा भी रहे अनसोल्ड। 20 लाख थी इनकी बेस प्राइस।

- शेल्डन जैकसन भी रहे अनसोल्ड, इनकी भी बेसप्राइस 20 लाख रुपए है।

- विष्णु विनोद भी रहे अनसोल्ड, इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी।

-- अंकुश बैंस की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है, लेकिन किसी ने इन्हें खरीदा नहीं।

- आदित्य तारे की बोली का समय आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के बेन मैकडरमट को किसी ने नहीं खरीदा। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

- निखिल नाइक की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने इन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- इशान किशन के लिए बोली शुरू। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। कई फ्रैंचाइजी ने युवा विकेटकीपर पर दांव लगाया, लेकिन बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी। मुंबई ने किशन को 6 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

- अब अनकैप्ड विकेटकीपर की बारी, पहला नंबर जितेश शर्मा का आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने इन्हें नहीं खरीदा।

- वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर की बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। कैरीबियाई ऑलराउंडर को हासिल करने के लिए पांच फ्रैंचाइजी के बीच जंग छिड़ी। राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 20 लाख रुपए में जोफ्रा को खरीदा।

- शिवम दुबे की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ियों की बारी आई, सबसे पहले डार्सी शॉर्ट की बोली लगी। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। फ्रैंचाइजी के बीच इस खिलाड़ी को पाने के लिए जोरदार भिड़ंत हुई। राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ रुपए में शॉर्ट को खरीदा।

- नितीश राणा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्हें हासिल करने के लिए भी फ्रैंचाइजी बेताब दिखी। राणा को केकेआर ने तीन करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा।

- कृनाल पांड्या का बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। इनके लिए मोटी बोली लगना निश्चित ही था, जो सच साबित हुआ। राजस्थान और आरसीबी में कृनाल को खरीदने के लिए जोरदार टसल चला। आरसीबी ने बाजी मारते हुए 8 करोड़ 80 लाख रुपए में पांड्या को खरीदा। हालांकि, उनका प्रयास विफल हो गया क्योंकि मुंबई इंडियंस ने RTM के जरिए कृनाल को बरकरार रखा। आईपीएल-11 में कृनाल मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे।

- भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी में जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। कोलकाता नाइटराइडर्स ने तीन करोड़ 20 लाख रुपए में युवा तेज गेंदबाज को खरीदा।

- हर्षल पटेल का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। इन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

- विजय शंकर की बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। आरसीबी और दिल्ली के बीच इन्हें खरीदने के लिए फाइट हुई, जिसमें जीत डेयरडेविल्स की हुई। दिल्ली डेयरडेविल्स ने तीन करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

- अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अगला नाम दीपक हूडा हैं। इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए हैं। आरसीबी, दिल्ली और पंजाब के बीच घमासान देखने को मिला। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने RTM के जरिए दीपक हूडा को तीन करोड़ 60 लाख रुपए में हासिल किया।

- राहुल तेवटिया बोली के लिए आए। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। फ्रैंचाइजी के बीच तेवटिया को खरीदने की कश्मकश चली। जोरदार जंग के बीच दिल्ली डेयरडेविल्स ने तीन करोड़ रुपए में खरीदा।

अनकैप्ड खिलाड़ियों के अगले पूल की शुरुआत

इसी के साथ अनकैप्ड खिलाड़ियों के पूल का अंत हुआ

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ का नंबर आया। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। दिल्ली और मुंबई के बीच शॉ को खरीदने के लिए होड़ मची रही। आखिरकार, दिल्ली ने एक करोड़ 20 लाख रुपए में शॉ को खरीदा।

- युवा खिलाड़ी सिद्धेश लाड की बारी आई। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने सिद्धेश को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- मनन वोहरा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। वोहरा को खरीदने के लिए दिल्ली और आरसीबी के बीच टक्कर देखने को मिली। आरसीबी ने वोहरा को एक करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा।

- युवा बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राहुल को टीम में हासिल करने के लिए फ्रैंचाइजी के बीच जोरदार टसल देखने को मिली। राजस्थान ने राहुल को तीन करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा।

- हिमांशु राणा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है, लेकिन किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- मयंक अगरवाल के लिए बोली लगी। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब, आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच फाइट चली। किंग्स इलेवन पंजाब ने एक करोड़ रुपए में मयंक को खरीदा।

- रिकी भुई का नंबर आया। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इन्हें बेस प्राइस में ही खरीदा।

- रांची के इशांक जग्गी की बोली लगी। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केकेआर ने जग्गी को बेस प्राइस में खरीदा।

- भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य शुभमन गिल की बारी आई। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्थान, केकेआर और पंजाब में इस युवा को खरीदने की भिड़ंत देखने को मिली। केकेआर ने एक करोड़ 80 लाख रुपए में गिल को शामिल किया।

- सबसे पहले सूर्यकुमार यादव का नाम। इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। दिल्ली, मुंबई और केकेआर में जोरदार भिड़ंत हुई। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव को तीन करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।


अनकैप्ड खिलाड़ियों की बारी आई

- ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा को किसी ने नहीं खरीदा। इनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है।

- टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए बोली लगना शुरू हुई। युवा स्पिनर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। राजस्थान, दिल्ली और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच फाइट देखने को मिली। दिल्ली ने चहल को 6 करोड़ रुपए में खरीदा।

- वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है।

- टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा के लिए बोली लगी। मिश्रा का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। कई फ्रैंचाइजी ने मिश्रा को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। जीत दिल्ली डेयरडेविल्स की हुई, जिन्होंने 4 करोड़ रुपए में मिश्रा को खरीदा।

- अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को खरीदने के लिए बोली शुरू हुई। खान का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खान को खरीदने की फाइट हुई। जोरदार टक्कर के बाद जीत किंग्स इलेवन पंजाब की हुई, जिन्होंने 9 करोड़ रुपए में राशिद खान को खरीदा। मगर SRH ने RTM का फायदा उठाते हुए खान को अपनी टीम में बरकरार रखा। आईपीएल-11 में राशिद खान SRH के लिए खेलते दिखेंगे।

- भारतीय स्पिनर कर्ण शर्मा के लिए लगी बोली। लेग स्पिनर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। मुंबई, चेन्नई और राजस्थान में घमासान हुआ। चेन्नई ने बाजी मारते हुए 5 करोड़ रुपए में कर्ण शर्मा को खरीदा।

- न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर इश सोढ़ी की बारी आई। सोढ़ी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने सोढ़ी को नहीं खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर की बोली लगी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने ताहिर को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपए में खरीदा।

- स्पिनर्स में पहला नाम पियूष चावला का आया। इनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। चावला के लिए चेन्नई, आरसीबी और राजस्थान में फाइट देखने को मिली। हालांकि, KKR ने RTM के जरिए 4 करोड़ 20 लाख रुपए में चावला को खरीदा।

सातवां ग्रुप- अब स्पिनर्स की बारी

- श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंग को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा। मलिंगा का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। 

- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के लिए बोली लगना शुरू हुई। रबाडा का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। चेन्नई और राजस्थान के बीच रबाडा के लिए जद्दोजहद हुई। आखिरकार, दिल्ली डेयरडेविल्स ने RTM का इस्तेमाल करके रबाडा को चार करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।


- मिचेल मैक्लेनाघन को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है।

- मोहम्मद शमी के लिए बोली लगना शुरू हुई। शमी का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। आरसीबी और एसआरएच के बीच घमासान हुआ, लेकिन हैदराबाद ने बाजी मारी। हैदराबाद ने शमी को तीन करोड़ रुपए में खरीदा। मगर DD ने RTM का प्रयोग करके शमी को हासिल किया।

- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का नंबर आया। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। इशांत शर्मा को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी में किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है।

- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव की बोली लगी। यादव का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। दिल्ली और पंजाब के बीच यादव को खरीदने की कवायद चली। फिर आरसीबी ने एंट्री करते हुए 4 करोड़ 20 लाख रुपए में उमेश को खरीदा। KKR ने RTM का उपयोग नहीं किया।

- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का नंबर आया। कंगारू गेंदबाज का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। चेन्नई और मुंबई ने इन्हें खरीदने के लिए फाइट की। मुंबई ने बाजी मारते हुए 5 करोड़ 40 लाख रुपए में कमिंस को खरीदा। DD ने RTM का उपयोग नहीं किया।

- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की बारी आई। इनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। हेजलवुड को भी नहीं खरीदा गया।

- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की बारी। जॉनसन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- मुस्ताफिजुर रहमान का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने रहमान को दो करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

अब तेज गेंदबाजों की बारी, सबसे पहला नाम बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का आया

- इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। राजस्थान और मुंबई के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। रॉयल्स ने 4 करोड़ 40 लाख रुपए में बटलर को खरीदा। मुंबई इंडियंस ने नहीं किया RTM का उपयोग।

- इंग्लैंड के विकेटकीपर सैम बिलिंग्स का नंबर आया। सैम का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने बिलिंग्स में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- अंबाती रायुडू के लिए बोली शुरू। रायुडू का बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। दिल्ली और मुंबई के बीच रायुडू को खरीदने की लड़ाई चली। फिर चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। रायुडू को दो करोड़ 20 लाख रुपए में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।

- संजू सैमसन के लिए बोली लगना शुरू हुई। सैमसन का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। मुंबई और राजस्थान के बीच सैमसन को खरीदने की जंग देखने को मिली। राजस्थान ने सैमसन को 8 करोड़ रुपए में खरीदा। DD ने नहीं किया RTM का इस्तेमाल।

- रॉबिन उथप्पा के लिए बोली शुरू हुई। उथप्पा का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच घमासान हुआ। मुंबई इंडियंस ने उथप्पा को 6 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। मगर KKR ने आरटीएम का इस्तेमाल किया और उथप्पा को अपना बना लिया। आईपीएल-11 में उथप्पा KKR के लिए खेलते दिखेंगे।

- भारतीय विकेटकीपर नमन ओझा में किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए है।

- भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के लिए बोली शुरू। कार्तिक का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। कार्तिक को खरीदने की होड़ मची रही। आखिरकार कार्तिक को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा।  

- इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो नीलामी में अगला नाम। उनका बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की बोली लगना शुरू हुई। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। केकेआर और एसआरएच के बीच साहा को हासिल करने के लिए जोरदार संघर्ष चल रहा है। फिर मुंबई भी मैदान में आई। अंत में जीत सनराइजेर्स हैदराबाद की हुई। SRH ने साहा को 5 करोड़ रुपए में खरीदा। पंजाब ने आरटीएम का उपयोग नहीं किया।

- दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नंबर लगा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच बोली का घमासान शुरू हुआ। आरसीबी ने कॉक को दो करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। DD ने नहीं किया RTM का उपयोग।

- सबसे पहला नाम पार्थिव पटेल का आया, जिनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। पटेल को किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

विकेटकीपर्स की बोली लगना शुरू


इसी के साथ लंच का समय हुआ।

- इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1 करोड़ 70 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख रुपए था।

- ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के लिए बोली का घमासान शुरू। इनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अच्छी फाइट हुई। आरसीबी ने 6 करोड़ 20 लाख रुपए में स्टोइनिस को खरीदा। मगर यहां पंजाब ने अपने RTM का उपयोग किया और स्टोइनिस को पंजाब में बरकरार रखा। अब आईपीएल-11 में स्टोइनिस पंजाब के लिए खेलते दिखेंगे। 

- भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी के लिए बोली लगना शुरू हुई। बिन्नी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। राजस्थान रॉयल्स ने बिन्नी को बेस प्राइस के मूल्य पर ही खरीदा। RCB ने नहीं किया RTM का उपयोग।

- न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर कॉलिन मुनरो के लिए बोली लगना शुरू हुई। मुनरो का बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। मुनरो में कई फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी दिखाई। मगर अंत में बाजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने हासिल की। दिल्ली ने मुनरो को 1 करोड़ 90 लाख रुपए में खरीदा।

ऑलराउंडर्स के दूसरे सेट की हुई शुरुआत

- भारतीय ऑलराउंडर युसूफ पठान के लिए बोली लगना शुरू हुई। पठान का बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। SRH और राजस्थान के बीच पठान को खरीदने की फाइट चली। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख रुपए में पठान को खरीदा। KKR ने नहीं किया RTM का इस्तेमाल।

- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर को नहीं मिला खरीददार। फॉकनर की बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है।

- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम के लिए बोली शुरू। कीवी ऑलराउंडर का बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। आरसीबी और एसआरएच के बीच कीवी ऑलराउंडर को पाने के लिए संघर्ष देखने को मिला। आरसीबी ने दो करोड़ 20 लाख रुपए में ग्रैंडहोम को खरीदा।

- भारतीय ऑफस्पिन ऑलराउंडर केदार जाधव के लिए बोली लगना शुरू हुई। जाधव का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। चेन्नई, राजस्थान और पंजाब ने जाधव को हासिल करने के लिए संघर्ष किया। चेन्नई ने जाधव को 7 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदने में सफलता प्राप्त की। RCB ने नहीं किया RTM का उपयोग।

- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। वॉटसन के लिए राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जंग छिड़ी। CSK ने 4 करोड़ रुपए में वॉटसन को खरीदा।

- 2016 वर्ल्ड टी20 फाइनल में स्टोक्स की लगातार चार गेंद पर चार छक्के जड़े वाले कैरीबियाई ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट के लिए बोली लगना शुरू हुई। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। दिल्ली और हैदराबाद में घमासान हुआ। SRH ने दो करोड़ रुपए में ब्रेथवेट को खरीदा।

- ऑलराउंडर्स में सबसे पहला नाम इंग्लैंड के क्रिस वोक्स का आया। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। चेन्नई और आरसीबी ने वोक्स के लिए घमासान किया। आरसीबी ने काफी मशक्कत के बाद वोक्स को 7 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा।


इसी के साथ बल्लेबाजों के पूल का अंत हुआ। टीम इंडिया के बल्लेबाजों की धाक रही। मनीष पांडे और केएल राहुल को 11-11 करोड़ रुपए को क्रमशः सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब ने जोड़ा। अब बारी ऑलराउंडर्स की है।

- न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल के लिए में किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। कीवी बल्लेबाज का बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। 

- भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे का नंबर आया। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। चेन्नई और पंजाब ने पांडे को हासिल करने के लिए जोरदार प्रयास किया। मुंबई भी बीच में पड़ा, लेकिन जल्द ही वह रेस से बाहर हो गया। एक के बाद एक सभी फ्रैंचाइजी ने पांडे में दिलचस्पी दिखाना शुरू की। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरकार 11 करोड़ रुपए में पांडे को खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के भरोसेमंद बल्लेबाज हाशिम अमला को नहीं मिला कोई खरीददार।

- ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस लिन के लिए बोली लगना शुरू हुई। लिन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लिन के लिए लड़ाई चली। बोली 5 करोड़ तक पहुंची तो मुंबई ने अपने हाथ खींच लिए। फिर केकेआर, आरसीबी और दिल्ली ने बोली लगाना शुरू की। काफी मशक्कतों के बाद केकेआर ने 9 करोड़ 60 लाख में लिन को खरीदा।

-  इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय के लिए बोली लगना शुरू हुई। रॉय का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक ही बोली लगाकर रॉय को डेड करोड़ रुपए में खरीदा।

- न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के लिए बोली शुरू। मैकुलम का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स ने मैकुलम के लिए पैसा खर्च करने की ठानी। फिर दिल्ली भी मैदान में कूद पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खाता खोलते हुए मैकुलम को 3 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच के लिए बोली शुरू। कंगारू ओपनर का बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच फिंच को खरीदने के लिए फाइट चली। किंग्स इलेवन पंजाब ने फिंच को 6 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर के लिए बोली शुरू हुई। 'किलर मिलर' के नाम से मशहूर बल्लेबाज का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स में चली मिलर को अपना बनाने की कवायद। मुंबई ने तीन करोड़ रुपए में मिलर को खरीदा। मगर किंग्स इलेवन पंजाब ने RTM के जरिए मिलर को हासिल किया।

- मुरली विजय का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है, लेकिन किसी फ्रैंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा।

- टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल के लिए बोली लगना शुरू हुई। राहुल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए भरसक प्रयास किए। किंग्स इलेवन पंजाब और SRH भी इस फाइट में शामिल हो गए। आखिरकार पंजाब ने राहुल को 11 करोड़ रुपए में खरीदा। RCB ने RTM का इस्तेमाल नहीं किया। 

- बल्लेबाजों के पूल की शुरुआत हुई। सबसे पहले युवा बल्लेबाज करुण नायर की बोली लगी, जिनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच युवा क्रिकेटर को खरीदने का घमासान देखने को मिला। आखिरकार, किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 करोड़ 60 लाख रुपए में नायर को खरीदा। दिल्ली डेयरडेविल्स ने नहीं किया RTM का उपयोग।

मार्की खिलाड़ियों के दूसरे पूल में भारतीय खिलाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक बोली नहीं लगी जबकि विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को 9 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। गौतम गंभीर दो करोड़ 80 लाख रुपए में अपने घर दिल्ली लौटे। पहले के एडिशन की नीलामियों में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में ही खरीदा।

- युवराज सिंह का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ रुपए में ही युवी को खरीदा। 

- इंग्लैंड के कप्तान जो रूट रहे अनसोल्ड, किसी फ्रैंचाइजी ने उनके लिए हाथ नहीं खड़ा किया।

- न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ है, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन करोड़ रुपए में खरीदा।

- वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। पंजाब और मुंबई इंडियंस ने ब्रावो को हासिल करने के लिए लड़ाई लड़ी। किंग्स इलेवन पंजाब ने ब्रावो को 6 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। मगर चेन्नई सुपरकिंग्स ने RTM का उपयोग करके ब्रावो को हासिल किया।

- भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर के लिए बोली शुरू हुई। गंभीर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने गंभीर को दो करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। KKR ने नहीं किया RTM का उपयोग। 

- ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए बोली शुरू। मैक्सवेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जोरदार घमासान चला। आरसीबी और दिल्ली भी बोली में कूद पड़े। दिल्ली डेयरडेविल्स ने मैक्सवेल को 9 करोड़ रुपए में खरीदा। पंजाब ने मैक्सवेल के लिए नहीं किया RTM का उपयोग।

- बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के लिए बोली लगी। हसन का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने शाकिब अल हसन को दो करोड़ रुपए में खरीदा।

- हरभजन सिंह का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ही बोली में हरभजन सिंह को अपना बनाया।

मार्की खिलाड़ियों के दूसरे सेट की नीलामी शुरू, सबसे पहले बोली हरभजन सिंह की लगी। 


इसी के साथ मार्की खिलाड़ियों के पहले पूल का समापन हुआ। क्रिस गेल को नहीं खरीदना हैरानीभरा फैसला लगा जबकि बेन स्टोक्स और मिचेल स्टार्क को उम्मीद के मुताबिक मोटी रकम में खरीदा गया। कुछ ही देर में मार्की खिलाड़ियों की बोली के दूसरे पूल की शुरुआत होगी।

-ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए बोली हुई शुरू। स्टार्क का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच स्टार्क को हासिल करने का घमासान चला। केकेआर ने 9 करोड़ रुपए की बोली लगाई। मगर यह दौर थमा नहीं। केकेआर ने स्टार्क को 9 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा।

-भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब ने रहाणे को 4 करोड़ रुपए में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने RTM के जरिए रहाणे को हासिल किया।


-दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी को 1 करोड़ 60 लाख रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स ने RTM का इस्तेमाल करके डू प्लेसी को हासिल किया। डू प्लेसी का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है।

-इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जोरदार घमासान चला, फिर केकेआर और पंजाब के बीच स्टोक्स को खरीदने की लड़ाई चली। केकेआर नीलामी से बाहर हुआ तो राजस्थान रॉयल्स ने 12 करोड़ 50 लाख की बोली के साथ बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स ने एक ही बोली लगाई और बेन स्टोक्स को 12 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा।

-वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड की बोली लगी। पोलार्ड का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। पोलार्ड को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार घमासान चला। दिल्ली ने आखिरकार बाजी मारते हुए पोलार्ड को खरीदा, लेकिन मुंबई इंडियंस ने राइट टू मैच कार्ड से पोलार्ड को 5 करोड़ 40 लाख रुपए हासिल किया।


-वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल को किसी ने नहीं खरीदा। उनके लिए किसी फ्रैंचाइजी ने हाथ नहीं उठाया।

-टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बोली लगी। अश्विन का बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच अश्विन को हासिल करने में जमकर घमासान हुआ। किंग्स इलेवन पंजाब ने अश्विन को 7 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा।

-
शिखर धवन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। 32 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जोरदार घमासान चला। चार करोड़ रुपए में बोली रुकी, लेकिन मुंबई इंडियंस ने धवन को खरीदने की इच्छा जाहिर करके पहले खिलाड़ी की नीलामी का रोमांच बढ़ा दिया। आखिरकार, किंग्स इलेवन पंजाब ने शिखर धवन को 5 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। मगर SRH के पास राइट टू मैच कार्ड का विकल्प था और उन्होंने इसका उपयोग करते हुए शिखर धवन को अपने साथ बरकरार रखा। इसका मतलब है कि शिखर धवन आईपीएल-11 में SRH की तरफ से खेलेंगे।
विज्ञापन



पता हो कि  भारत और विदेश के कुल 16 खिलाड़ियों को मार्की का दर्जा मिला है और इन सभी का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए हैं। मार्की खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), रविचंद्रन अश्विन (भारत), शिखर धवन (भारत), युवराज सिंह (भारत), हरभजन सिंह (भारत), गौतम गंभीर (भारत), अजिंक्य रहाणे (भारत), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।


'राइट टू मैच' के नियम

अगर बिका हुआ खिलाड़ी 'राइट टू मैच' के तहत नियम में आता है, तो नीलामीकर्ता उस क्रिकेटर की पुरानी टीम से पूछेगी कि क्या उनको आरटीएम के तहत यह खिलाड़ी चाहिए या नहीं। अगर पुरानी टीम का जवाब हां है, तो वह खिलाड़ी उसी दाम में अपनी पुरानी टीम में चला जाएगा। अगर टीम ना कहती है, तो जिस टीम ने बोली लगा कर क्रिकेटर को खरीदा था वह उसका हो जाएगा।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रिटेन पॉलिसी और राइट टू मैच के तहत 5 खिलाड़ियों को अपनी पुरानी टीम में बरकरार रहने के मौके दिए थे। रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, लेकिन 'राइट टू मैच' के तहत खिलाड़ियों पर सभी टीमें नीलामी के दिन ही इच्छा जाहिर करेंगी।

'राइट टू मैच' के नियम के अनुसार यदि किसी टीम ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, तो वह 2 खिलाड़ियों 'राइट टू मैच' के तहत अपनी टीम में वापस ले सकती है और अगर किसी टीम द्वारा 3 से कम खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, तो वह तीन खिलाड़ियों पर 'राइट टू मैच' का कार्ड इस्तेमाल कर सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें