दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने स्क्वॉड को ज्वाइन कर लिया है। आईपीएल 2022 यानि लीग के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मैच 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। मीडिया को दिए गए स्टेटमेंट में दिल्ली ने बताया कि पंत और अक्षर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव मुंबई में टीम होटल में जमा हो चुके हैं।
स्टेटमेंट ये भी बताया गया है कि शॉ, शार्दुल और कुलदीप को तीन दिन के क्वारैंटीन से गुजरना होगा। इसके बाद ही वह रूम से बाहर आ पाएंगे। वहीं, पंत, अक्षर और भरत डायरेक्ट बबल से बबल में ट्रांसफर किया था।
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के बस में तोड़फोड़ की गई। इसका आरोप मनसे के कार्यकर्ताओं पर है। मनसे राज ठाकरे की पार्टी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं एक की तलाश जारी है।