फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते।
ये भी पढ़ें:
Team India: 2023 से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का चल रहा है दबदबा, 24 में से जीते 23 मैच; हासिल किए दो खिताब
अक्षर पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे
भारतीय टीम के एक अन्य ऑलराउंडर अक्षर पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे। देश के अलग-अलग शहरों में जहां यह चैंपियंस खिलाड़ी खिताब जीतने के बाद उतरे वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। कप्तान रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इससे पहले कोच गौतम गंभीर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे।
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: भारतीय कप्तान ने भविष्य के लिए सारे विकल्प खुले रखे, 2027 विश्व कप को लेकर नहीं दिया स्पष्ट जवाब
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद कहा, यह भारत के लोगों की प्रार्थना और दुआओं के कारण संभव हो सका है। भारतीय टीम जिस तरह से खेली, हम पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे यकीन है कि टीम भविष्य में भी इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेगी।