फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में रंगे खिलाड़ी: शादी के बाद धवन का पत्नी के साथ पहला रंगोत्सव, तस्वीरों में देखें मस्ती भरे पल

Wed, 04 Mar 2026 06:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पूरे देश में होली का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों पर भी रंगोत्सव का खुमार खूब चढ़ा है। आइये तस्वीरों में देखते हैं भारतीय खिलाड़ियों की होली...
विज्ञापन
शिखर धवन-आकाश चोपड़ा - फोटो : Shikhar Dhawan-Aakash Chopra (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरे देश में होली का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों पर भी रंगोत्सव का खुमार खूब चढ़ा है। पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने पत्नी सोफी शाइन के साथ होली का त्योहार मनाया है। शादी के बाद यह दोनों की पहली होली है। उधर, मशहूर क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया है। आइये तस्वीरों में देखते हैं भारतीय खिलाड़ियों की होली...
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों की होली - फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
शादी के बाद धवन की पत्नी के साथ पहली होली
धवन ने 21 फरवरी को आयरलैंड की नागरिक सोफी शाइन से निजी समारोह में शादी की। दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जनवरी में इंस्टाग्राम पर सगाई की घोषणा के बाद से ही उनके विवाह की अटकलें तेज हो गई थीं। सोफी शाइन पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट-प्रोडक्ट कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वह फिलहाल यूएई में कार्यरत हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धवन और सोफी की मुलाकात भी यूएई में ही हुई थी। सोफी ने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से की है और शुरुआती शिक्षा आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से प्राप्त की।







(फोटो क्रेडिट- शिखर धवन (इंस्टाग्राम))

आकाश चोपड़ा की शानदार होली
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने भी पत्नी के साथ होली की तस्वीरें साझा की हैं। वह अपने परिवार के साथ रंगोत्सव धूम-धाम से मना रहे हैं।





(फोटो क्रेडिट: आकाश चोपड़ा-इंस्टाग्राम)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें