फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: फॉर्म में लौटे भारतीय ओपनर, रोहित ने 233 दिन और राहुल ने 11 महीने बाद लगाया अर्धशतक

Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों ने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाए। इसी वजह से भारत ने बड़ा स्कोर बनाया और मैच जीता। 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप में भारत के सलामी बल्लेबाज लय पकड़ चुके हैं और रोहित-राहुल की जोड़ी ने खुब रन बनाए। शुरुआती दो मैचों में खराब शुरुआत के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट खेले और पहले छह ओवरों में 53 रन जोड़े। इसके बाद भी ये दोनों रुके नहीं और पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़े। रोहित शर्मा 74 और राहुल 69 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा और 66 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन


रोहित और राहुल की 140 रन की साझेदारी टी-20 विश्व कप में भारत की किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था। उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 136 रन की साझेदारी की थी।

रोहित ने 233 दिन बाद लगाया अर्धशतक
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने 233 दिनों के बाद अर्धशतक लगाया है। पिछली फिफ्टी उन्होंने इस साल 20 मार्च को लगाई थी, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन बनाए थे। यह रोहित के टी-20 अंतरराष्ट्रीय का 23वां अर्धशतक रहा। उन्होंने राहुल के साथ शतकीय साझेदारी की। जब रोहित 74 रन बनाकर आउट हुए तब भारत का स्कोर 140 रन था। उन्होंने 47 गेंदों में 74 रन बनाए। रोहित ने इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। 
विज्ञापन


राहुल ने 11 महीने बाद लगाई फिफ्टी
रोहित के बाद केएल राहुल ने भी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 11 महीने बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक लगाया। पिछली फिफ्टी उन्होंने 4 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाई थी। यह राहुल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 13वीं फिफ्टी रही। उन्होंने 48 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें