एमएस धोनी और केदार जाधव
टीम मैनेजमेंट का था पूरा सपोर्ट
चोटिल होने के बाद से ही केदार टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहत की निगरानी में थे। पिछले हफ्ते दोनों मुंबई में ही मौजूद थे। कुछ प्रशिक्षण सत्रों के बाद ही गुरुवार की सुबह फरहत द्वारा एमसीए में कराए गए फिटनेस टेस्ट के बाद फरहत ने जाधव की रिपोर्ट को बीसीसीआई को सौंपी थी। जहां उन्हें फिट घोषित कर दिया गया।