फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी आयशा को लेकर धवन का खुलासा, कहा- 'इतना गुस्सा तो मेरा कोच भी नहीं करता'

Sat, 18 May 2019 11:02 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी माने जाते हैं। वह अक्सर हंसी मजाक करते नजर आते रहते हैं। कभी-कभार कैच छूटने के बाद भी वह मैदान पर मुस्कुराते दिख जाते हैं। इससे इतर धवन का ये भी कहना है कि वो मैदान पर शांत रहना पसंद करते हैं। इसके पीछे उनका तर्क यह है कि ज्यादा उत्साहित होने से उन्हें मैदान पर कोई मदद नहीं मिलती।
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन - फोटो : file photo
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में धवन ने कहा, 'मैं ज्यादा भावनाएं नहीं दिखाता हूं। गंभीरता मेरे अंदर रहती है। ज्यादा उत्साहित होने से कोई मदद नहीं मिलती। मैं दिमाग शांत रखना पसंद करता हूं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं गंभीर नहीं हूं।'

 
विज्ञापन

3 of 6
Shikhar Dhawan - फोटो : file
धवन ने बताया कि वह अब युवा से एक सुलझे हुए समझदार क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में ठहराव लाने में उनकी पत्नी आएशा धवन का बहुत बड़ा हाथ हैं। धवन ने ये भी बताया कि वो आएशा के साथ अपने खेल को लेकर काफी चर्चा करते हैं।
 

4 of 6
शिखर धवन
उन्होंने कहा, 'मैं उसके साथ अपने क्रिकेट को लेकर चर्चा करता हूं। हम दोनों इस पर काफी गंभीरता से बात करते हैं। कभी कभी तो वो इतना ज्यादा उत्साहित हो जाती है और अगर मैं अच्छा नहीं खेलता हूं तो मुझे उसे कहना पड़ता है कि शांत हो जाओ, इतना गुस्सा तो मेरा कोच भी नहीं होता।'
विज्ञापन

5 of 6
SHIKHAR DHAWAN
धवन ने आगे कहा, 'मैं दबाव को नियंत्रण नहीं लेने दे सकता। जितना ज्यादा मैं अपने खेल के बारे में सोचूंगा, उतना ज्यादा से ये मुझे नुकसान पहुंचाएगा। मुझे ये निश्चित करना होगा कि भावनाएं मैदान पर मुझे कमजोर ना बनाएं और मैं शांत रहूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिखर धवन - फोटो : file
बता दें कि धवन इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। IPL में उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए 16 मैचों में 5 अर्धशतक के साथ 521 रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें