फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: बुमराह को ट्रेनिंग के लिए मिला नया पार्टनर, तैयारी में जुटे; क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Thu, 15 Jan 2026 04:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले उन्हें ट्रेनिंग में नया पार्टनर मिला जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर दी।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुट गए हैं। बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह 21 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे। बुमराह ने टी20 सीरीज से पहले नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है। बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बेटे अंगद के साथ अभ्यास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड सीरीज से तैयारियों को परखेंगे बुमराह
बुमराह को व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। लेकिन वह टी20 टीम का हिस्सा हैं। अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए भारत के लिए न्यूजीलैंड सीरीज काफी अहम है। बुमराह भारत के अहम खिलाड़ी हैं और कीवी टीम के खिलाफ सीरीज से विश्व कप की तैयारियों को परखेंगे। 

बुमराह बोले- नए साथी ने किया प्रेरित
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बुमराह फुल मोड में गेंदबाजी अभ्यास कर रहे हैं। इसके दौरान उनके साथ बेटे अंगद भी मौजूद हैं। बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ट्रेनिंग में नए साथी ने मुझे प्रेरित किया।' वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह जब बुमराह गेंदबाजी अभ्यास कर रहे हैं तो अंगद उनके आसपास घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

सीरीज से पहले चोट की समस्या से जूझ रहा भारत
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। तिलक वर्मा पहले ही चोट के कारण शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो चुके हैं और अब ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी वनडे के बाद टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। तिलक और वाशिंगटन दोनों टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं और यह देखना होगा कि दोनों खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले फिट हो पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें