फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का एलान

Sun, 05 Jan 2020 10:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने शनिवार शाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। पठान ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं। यह मेरे लिए भावुक पल है, लेकिन यह ऐसा पल है जो हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है।

विज्ञापन

भावुक हो गए पठान

2 of 6
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मुझे सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला, जिसकी हर किसी को तमन्ना होती है। उन्होंने अपने टीम के सभी सदस्यों, सभी कोच, सपोर्टिंग स्टाफ और फैंस का शुक्रिया अदा किया। पठान ने कहा कि मैं उन सभी साथियों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा हमेशा सपोर्ट किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
संन्यास का एलान करते समय वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं उस खेल से विदा ले रहा हूं, जो मुझे सबसे अधिक प्यारा है। इरफान ने अपना इंटनेशनल डेब्यू साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड के मैदान पर किया था। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्तूबर 2012 को खेला था।

4 of 6
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
पठान ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम 32.26 की औसत से 100 विकेट दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट रहा है। टेस्ट में उन्होंने दो बार 10 या उससे अधिक विकेट और सात बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 31.57 की औसत से 1105 रन भी बनाए, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
पठान ने 120 वन-डे मैच में 173 विकेट चटकाए हैं और 1544 रन भी बनाए हैं। उनके नाम पांच अर्धशतक भी हैं। जबकि टी-20 में इरफान ने 24 मैच में 28 विकेट लिए हैं और 172 रन बनाए हैं। इरफान पठान ने सभी का ध्यान अपनी तरफ उस वक्त खींचा जब एशिया अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 9 विकेट हासिल किए। इसके बाद इरफान को राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई। इरफान का पहला दौरा ऑस्ट्रेलिया का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इरफान पठान हैट्रिक - फोटो : ट्विटर
साल 2006 में जब टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर गई तब पठान की बहुत चर्चा हुई। पाकिस्तानियों ने कहा कि इरफान जैसे गेंदबाज पाकिस्तान के हर घर में है, लेकिन कराची टेस्ट में इरफान ने पहले ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर ही हैट्रिक लेकर धमाल मचा दिया था। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले ओवर में ली गई इकलौती हैट्रिक है। पठान, भज्जी के बाद टेस्ट हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें