फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैच के दौरान भारतीय फैन ने ऑस्ट्रेलियाई युवती को किया था प्रपोज, जानें अंदर की पूरी कहानी

Tue, 01 Dec 2020 05:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय फैन ने किया ऑस्ट्रेलियाई युवती को प्रपोज - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान एक भारतीय फैन ने सबके सामने ऑस्ट्रेलियाई युवती को प्रपोज किया था। इस प्रपोजल का वहां पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया था।
 
विज्ञापन

2 of 4
भारतीय फैन ने किया ऑस्ट्रेलियाई युवती को प्रपोज - फोटो : @cricketcomau
फैन ने युवती को पहले प्रपोज किया, फिस उसके सामने घुटनों के बल बैठकर रिंग पेश की थी। इसके बाद फिर दोनों एक दूसरे को गले लगे। इस सीन को देखकर मैदान में मौजूद ग्लेन मैक्सवेल ने तालियां बजाई थीं। अब इस प्रपोजल के पीछे की पूरी कहानी बाहर निकली है।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय फैन और ऑस्ट्रेलियन युवती - फोटो : social media
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस प्रपोजल के वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्वीटर पेज पर शेयर किया। इतना ही नहीं उन्होंने इस कपल का इंटरव्यू कर उसे भी पोस्ट किया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जब उस लड़की से पूछा गया कि क्या वह इसके बारे में जानती थी और उन्हें कैसा लग रहा है? उन्होंने जवाब दिया और कहा ‘मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता था और इस वक्त में अभिभूत हूं।
 
विज्ञापन

4 of 4
भारतीय फैन और ऑस्ट्रेलियाई युवती - फोटो : social media
वहीं, जब भारतीय फैन से पूछा गया कि वो ये सब कब से प्लान कर रहे थे और इसके लिए यह जगह क्यों? उन्होंने जवाब दिया कि 'अपने दिल की बात कहने के लिए इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती क्योंकि हम दोनों बहुत बड़े क्रिकेट फैन हैं। हम दोनों लगभग डेढ़ साल से साथ है और मैं ये 1 महीने से प्लान कर रहा हूं और ये सही वक्त था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें