फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका से मिली हार, फिर भी 'फायदे' में है टीम इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शर्मनाक हार के बाद चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ रही है। क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर ने तो टीम इंडिया को बातों में कम और क्रिकेट में ज्यादा ध्यान लगाने की सलाह दी है। टीम को फील्ड में एग्रेसिवनेस कम करने की बात कही।
विज्ञापन


गाले में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 63 रनों से पराजित हो गई। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 112 रन ही बना सकी। श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ ने 48 रन देकर 7 और थारिंडू कौशल ने 47 रन देकर 3 विकेट लिए। भारतीय टीम की ओर से शिखर धवन (28) और अजिंक्य रहाणे (36) ही कुछ संघर्ष कर सके।

लेकिन इन सब के बीच हार के बावजूद टीम इंडिया को राहत मिली है। पहले टेस्ट में अच्छा खेल दिखाने वाले आर अश्विन, शिखर धवन और विराट कोहली के लिए खुशखबरी है अश्विन ने दोनों पारियों में दस विकेट लिए जबकि कप्तान कोहली और धवन ने पहली पारी में सेंचुरी लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये हुआ है इन तीनों को बड़ा फायदा

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह संतोषप्रद हो सकता है कि मैच में दस विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की सूची में शीर्ष दस में पहुंच गए हैं। जबकि ओपनर शिखर धवन 15 स्थानों की छलांग लगाते हुए कैरियर में पहली बार 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। मैच की पहली पारी में शतक जड़ने वाले कप्तान विराट कोहली दसवें स्थान पर कायम हैं।

भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की सूची में तीन स्थान का सुधार करते हुए नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने वाली श्रीलंका टीम के खिलाड़ियों में दिनेश चांदीमल और थारिंडु कौशल अपने कैरियर की श्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं जबकि रंगना हेराथ को भी फायदा हुआ है। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 64 और 39 रनों की पारी खेलने के साथ हमवतन कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

कोलंबो में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में अंतिम बार श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने वाले संगकारा अब मैथ्यूज से नौ अंक पीछे 851 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को हुआ। मैच में 59 और नाबाद 162 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने चांदीमल 22 स्थान की लंबी छलांग के साथ कैरियर में पहली बार 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट गेंदबाजों की सूची में शीर्ष दस में बदलाव हुए बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ मैच में 115 रन देकर सात विकेट चटकाने के साथ दो स्थान के लाभ के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट मैच की पारी में 22वीं बार पांच या उससे अधिक लेने का कारनामा करने वाले हेराथ के 771 अंक हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के वर्नेन फिलैंडर से एक अंक आगे हैं।

वामहस्त स्पिनरों में तीसरे स्थान पर हेराथ
श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ 270 विकेट के साथ टेस्ट इतिहास में सबसे सफल तीन स्पिनरों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम भारत के बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी से चार विकेट अधिक दर्ज हैं। इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड 297 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के स्पिनर डेनियल विटोरी 362 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें