अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हार्दिक पांड्या को डेब्यू किए तकरबीन एक साल का वक्त गुजरा है लेकिन दिन ब दिन उनका कद बढ़ता जा रहा है। हार्दिक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना कमाल दिखा रहे हैं। ऐसे में उनकी तुलना इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स से होनी शुरू हो गई है। लेकिन एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार को पांड्या की बेन स्टोक्स से तुलना रास नहीं आ रही है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी हार्दिक की तुलना स्टोक्स से कर चुके हैं। जिस आक्रामक अंदाज में वो बल्लेबाजी करते हैं उसके कारण हार्दिक आजकल भारत के सबसे चर्चित क्रिकेटर हैं। वो आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तान को तीसरे तेज गेंदबाज का विकल्प भी मुहैया कराते हैं।
लेकिन पाकिस्तानी खेल पत्रकार फजीला सबा को ये तुलना ठीक नहीं लग रही है। पाकिस्तानी टेलीविजन के लिए काम करने वाली सबा ने एक ट्वीट कर नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, नि:संदेह हार्दिक उभरते हुए मल्टीटास्क क्रिकेटर हैं। लेकिन भारतीय मीडिया द्वारा हार्दिक की तुलना बेन स्टोक्स से करना ठीक नहीं है।
Pandy undoubtedly is the upcoming multitasked player in cricket but his comparison with Ben Stokes by Indian media seems unjustified
— Fazeela Saba (@FazeelaSaba1) September 18, 2017
हार्दिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को न केवल परेशानी से निकाला बल्कि 66 गेंद में 83 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 50 ओवर में 281/7 रन तक पहुंचाने में मदद की। पांड्या जब बल्लेबाजी करने उतरे तब भारतीय टीम ने 87 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन पांड्या ने एमएस धोनी के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। इस दौरान उन्होंन एडम जंपा के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर 24 रन बटोरे।
सबा के ट्वीट का जवाब देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, देखो कौन ये बात कर रहा है जहां पूरा देश विराट कोहली से अहमद शहजाद की तुलना करता है।
Look who is talking about comparison
Whose whole Country compares Virat Kohli with Ahmed Shehzad
— Yash Ajankar (@Yashy2jj) September 19, 2017
एक और भारतीय प्रशंसक ने सबो को जवाब देते हुए कहा, आपको पांड्या तो सही तरह से लिखना नहीं आता, आपको कोई बात जस्टीफाइ करने की जरूरत वहीं है। लेकिन ये अपने ट्वीट को पॉपुलर करने की ये अच्छी कोशिश है।
Cant even spell Pandya @hardikpandya7 doesn't need to justify anything.But it is a very good try to make your tweet famous #cheapjournalism
— Sai rasam (@sai_rasam) September 19, 2017
एक अन्य प्रशंसक ने कहा, आप सही हैं सबा कहां राजा( पांड्या) और कहां रंक( स्टोक्स) इन दोनों की तुलना नहीं हो सकती।
U r right u cannot compare king (pandya) with pauper (stokes) its really unjustified
— Dr.Bhavin.K.Sutaria (@drbhavin4u) September 19, 2017