हार्दिक ने नताशा के साथ फोटो शेयर कर लिखा- मेरे प्यार और मेरी दुनिया की तारीफ में। इसके साथ ही उन्होंने नताशा संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को देख कर साफ पता चल रहा है कि दोनों कहीं छुट्टी मनाने गए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जिम्बाब्वे के दौरे पर आराम दिया गया है और वो अपनी पत्नी नताशा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच हार्दिक ने फोटो शेयर कर नताशा पर प्यार भी लुटाया है। उन्होंने पत्नी नताशा के साथ कई तस्वीरें शेयर कर लिखा मेरे प्यार और मेरी दुनिया की तारीफ में। उन्होंने नताशा संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। सभी तस्वीरों को देखकर पता चला रहा है कि दोनों किसी बीच पर छुट्टियां मना रहे हैं। इन तस्वीरों में हार्दिक और नताशा की जोड़ी खूब जम रही है।
विज्ञापन
2 of 8
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक को 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत के लिए खेलना है। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर 2021 टी20 विश्व कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
विज्ञापन
3 of 8
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने आईपीएल 2022 के जरिए शानदार वापसी की है। 2021 टी20 विश्व कप के दौरान हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं थे और उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार में हार्दिक का भी योगदान था।
4 of 8
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
2021 टी20 विश्व कप के बाद हार्दिक को खराब फिटनेस के चलते भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। इस दौरान नताशा ने उनका आत्मविश्वास नहीं कम होने दिया। इसी वजह से हार्दिक दमदार वापसी करने में सफल रहे। अब उनसे ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
5 of 8
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक से शादी करने से पहले नताशा ने बॉलीवुड में हाथ आजमाया था, लेकिन कुछ आइटम नंबर के अलावा उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। शादी के बाद वो बॉलीवुड फिल्मों से भी दूर हैं।
विज्ञापन
6 of 8
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
नताशा एक बच्चे की मां बन चुकी हैं, जिसका नाम अगस्त्य है। उन्होंने 30 जुलाई 2020 को अगस्य को जन्म दिया था। अब अगस्त दो साल का हो चुका है।
विज्ञापन
7 of 8
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता बनने के बाद हार्दिक पांड्या काफी जिम्मेदार हुए हैं और अब वो भारतीय टीम के कप्तान बनने की दावेदारी भी पेश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात की टीम कौ चैंपियन बनाया और दो टी20 मैचों में भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं।
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने साल 2020 में एक जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविच के साथ सगाई की थी और इसी साल मई के महीने में उन्होंने शादी कर ली थी। जुलाई के महीने में नताशा ने अगस्त्य को जन्म दिया।