मौजूदा इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम को तेज गेंज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कमी खल रही है। पीठ दर्द से जूझ रहा 28 वर्षीय यह क्रिकेटर एक तरह टीम में वापसी का शिद्दत से इंतजार कर रहा है तो दूसरी तरह परिवार को भी पूरा वक्त दे रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
एशिया कप के लिए कड़ी मेहनत कर रहे भुवेश्वर कुमार ने अपनी पत्नी नूपुर का जन्मदिन मनाया। दो बेहद सुंदर तस्वीरों को सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट करते हुए भुवी ने एक प्यारा सा संदेश अपनी पत्नी नूपुर के लिए लिखा।
विज्ञापन
3 of 4
नूपुर को जन्मदिन की बधाई देते हुए भुवी लिखते हैं, 'मेरे दिन का सबसे खूबसूरत लम्हा, तुम्हारे साथ बिताया हुआ वक्त होता है। तुम्हें पसंद करने के लिए बहुत कुछ है, तारीफ करने में बहुत समय लगेगा। जन्मदिन मुबारक हो मेरे जीवन का प्यार।'
बताते चले कि भुवनेश्वर कुमार ने अपने बचपन की दोस्त नूपुर नागर संग 2017 में सात फेरे लिए थे। दिल्ली रोड स्थित होटल ब्रावुरा में आयोजित शादी समारोह में क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों के साथ तमाम हस्तियां इस मौके पर मौजूद थीं।