फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी अंग्रेजी नहीं बोल पाते थे अजिंक्य रहाणे, अब इंग्लिश सिखाने वाली कंपनी के बने ब्रांड एम्बेसडर

Thu, 07 May 2020 08:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम के लिए 11 टेस्ट शतक की मदद से 4203 रन बनाने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को शुरुआती दिनों में अंग्रेजी बोलने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन समय के साथ वह इसके अभ्यस्त हो गए। अब अंग्रेजी सिखाने में मदद करने वाले मोबाइल एप एल्सा ने अजिंक्य को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंजिक्य रहाणे - फोटो : social Media
इस मौके पर उन्होंने कहा कि, 'मुझे शुरुआत में इंग्लैंड की काउंटी टीमों का नाम लेने में परेशानी होती थी। मुझे अपना पहला 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार याद है। मोहली में इंग्लैंड से जीतने के बाद मुझे हर्षा भोगले से बात करने में काफी परेशानी हुई थी। इसके बात मैंने तय किया कि इसे अच्छे से सीखना जरूरी है।'
विज्ञापन

3 of 5
रहाणे
रहाणे ने 2011 में खेले गए इस मैच में 104 गेंद में 91 रन बनाए थे, जिससे भारतीय टीम ने 298 रन के लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट के नुकसान पर हासिल किया था। टीम ने पांच मैचों की सीरीज में टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की थी।

4 of 5
रहाणे
रहाणे से जब पूछा गया कि वह भारतीय टीम में किस खिलाड़ी को इस app का सहारा लेने के लिए कहेंगे तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहूंगा, मुझे आउट स्विंगर और इनस्विंगर से बचना आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : File
भारतीय टेस्ट उपकप्तान ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना हमेशा मुश्किल रहा है। वह शानदार टीम है, लेकिन अभी मैं क्रिकेट के बारे में नहीं सोच रहा हूं। सबका स्वास्थ्य जरूरी है। जब चीजें ठीक होंगी तो इस बारें सरकार, क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी फैसला लेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें