फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का विजय रथ जारी: इंग्लैंड को लगातार छठी वनडे सीरीज में हराया, 29 साल से घर में अजेय

Mon, 29 Mar 2021 02:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
टेस्ट, टी-20 के बाद वनडे में भी इंग्लैंड का सफाया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

होली से एक दिन पहले ही टीम इंडिया ने देशवासियों को खुशियां मनाने का मौका दिया है। पुणे में रविवार रात खेले गए तीसरे वनडे को अपने नाम करते हुए विराट सेना ने 2-1 से श्रृंखला भी जीती। यह घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठी सीरीज जीत है। पिछली बार भारतीय टीम ने जनवरी 2017 में घर में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। 29 साल से उसका विजय रथ जारी है। आखिरी बार इंग्लिश टीम ने दिसंबर 1984 में भारत को भारत में 4-1 से रौंदा था, इसके बाद से उसे कभी भी खुश होने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन


लगातार 2 वनडे सीरीज हार के बाद पहली जीत
भारतीय टीम पर इस मैच से पहले लगातार तीन वनडे सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा था। दरअसल साल 2020 के अंत में भारत को ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में मुंह की खानी पड़ी थी। उससे पहले न्यूजीलैंड में फरवरी में भी टीम इंडिया वनडे श्रृंखला हारी थी। इस जीत के बाद कई समीकरण भी बदल गए। मसलन इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच अब तक 19 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई हैं। 10 में भारत को जीत मिली, जबकि इंग्लैंड ने 7 जीतीं। 2 सीरीज बराबरी पर छूटी।

टेस्ट के बाद टी-20 और फिर वनडे सीरीज में भी कब्जा

लगभग दो माह से इंग्लिश टीम भारत दौरे पर है। चार मैच की टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवाने के बाद उसे टी-20 सीरीज में भी 2-3 से हार का मुंह देखना पड़ा अब एकदिवसीय श्रृंखला में वह बेहद करीबी मुकाबले में हारी। 5 फरवरी से खेल के सबसे पुराने प्रारूप की शुरुआत हुई थी, जो 28 मार्च को वनडे सीरीज पर खत्म हुई है। यहां से दोनों टीम के खिलाड़ी सीधे अपनी आईपीएल फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ेंगे। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग 9 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई में गतविजेता मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। यानी भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन

इंग्लैंड मैच हार गई, लेकिन सैम करन दिल जीत गए

भारत ने सैम करन की करिश्माई पारी के बावजूद इंग्लैंड की एक और बड़ा लक्ष्य हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेरा। इंग्लैंड के युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम करन की जुझारू पारी ने सभी का दिल जीता। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे करन ने अपने छोटे से करियर की बेहतरीन और यादगार पारी खेली। सैम ने 83 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के भी लगाए। उनकी इस यादगार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 14 रन नहीं बना पाए। करन (95*) अब वनडे में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। इससे पहले उनके हमवतन क्रिस वोक्स ने भी श्रीलंका के खिलाफ 2016 में 95* की पारी खेली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें