फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep-Vanshika: कुलदीप के रिसेप्शन में शामिल हुए गंभीर सहित कई क्रिकेटर, सीएम योगी ने भी दिया आशीर्वाद

Tue, 17 Mar 2026 08:54 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी का रिसेप्शन लखनऊ में हुआ जिसमें क्रिकेट से लेकर राजनीति जगत के लोग भी शामिल हुए। आइए देखते हैं कुलदीप और वंशिका के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो...
विज्ञापन
1 of 5
वंशिका और कुलदीप - फोटो : PTI
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी के रिसेप्शन में मुख्य कोच गौतम गंभीर और रवींद्र जडेजा सहित कई क्रिकेटर शामिल हुए। कुलदीप और वंशिका का रिसेप्शन मंगलवार को लखनऊ में आयोजित हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे कुलदीप ने पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया। 


 
विज्ञापन

2 of 5
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18
मसूरी में हुई थी शादी
कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी की है। दोनों का विवाह मसूरी में संपन्न हुआ था। कुलदीप और वंशिका की शनिवार को मसूरी में शादी हुई थी। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी बेहद खास और निजी समारोह में संपन्न हुई थी। इस विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : @myogiadityanath
रिसेप्शन में लगा दिग्गजों का तांता
कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन में दिग्गजों का तांता लगा। गौतम गंभीर के अलावा भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। आइए देखते हैं कौन-कौन सी हस्तियां कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन में शामिल हुई...
 






4 of 5
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18
टी20 विश्व कप विजेता टीम का थे हिस्सा
कुलदीप हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। विश्व कप के ठीक बाद उन्होंने अपने जीवन की नई पारी शुरू की। 28 मार्च से आईपीएल 2026 का सीजन शुरू हो रहा है और कुलदीप यादव इसके लिए अगले कुछ दिनों में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18
कौन हैं वंशिका?
वंशिका चड्ढा कानपुर के श्यामनगर लालबंगला इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका ने सेंट मैरी स्कूल से 2017 में 12वीं पास की थी, जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें