फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक झटके में चूर हुआ था तीसरी बार विजेता बनने का ख्वाब, टूटे थे करोड़ों भारतीय दिल

Wed, 29 May 2019 05:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विश्व कप 2007 - फोटो : अमर उजाला
30 मई यानी कल से विश्व कप 2019 का आगाज होने जा रहा है। इंग्लैंड की सरजमीं पर होने वाले इस विश्व कप में टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार है। मगर यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि विराट सेना तीसरी बार विश्व विजेता बन पाती है या नहीं क्योंकि 2011 का खिताब जीतने के बाद 2015 में भारतीय टीम की हार के साथ सवा करोड़ भारतीयों का दिल टूटा था।

ऑस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। माइकल क्लार्क की अगुआई वाली टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से रौंदकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले जेम्स फॉकनर (3/36) और मिचेल जॉनसन (3/30) के दम पर न्यूजीलैंड को 45 ओवर में 183 रन पर ढेर कर दिया। उसके बाद क्लार्क (74) और स्टीव स्मिथ (56*) की शानदार पारियों से 33.1 ओवर में तीन विकेट पर 186 रन बनाकर विश्व चैंपियन बन गया।
विज्ञापन

2 of 7
मार्टिन गप्टिल - फोटो : getty

न्यूजीलैंड ने की शुरुआत और अंत

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका में खेला गया। तो फाइनल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाला न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंचा और खिताब से चूक गया। 

गप्टिल ने खेली सबसे बड़ी पारी

न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने विंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 163 गेंदों 24 चौकों और 11 छक्कों की मदद से  237 रन की नाबाद पारी खेली। उनसे पहले विंडीज के क्रिस गेल (215) विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने। उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ ग्रुप चरण में ऐसा किया।

विज्ञापन

3 of 7
2015 विश्व कप भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम ने अभियान का आगाज चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को 76 रन से हराकर किया। दूसरी जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में आई। विश्वकप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की यह पहली जीत रही।

भारत ने अपनी तीसरी और आसान जीत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर पर्थ में दर्ज की। तीन शानदार विजय के बाद टूर्नामेंट में पहली बार भारत वेस्टइंडीज के सामने संघर्ष करता नजर आया, लेकिन मैच चार विकेट से जीत लिया। पांचवें मैच में बारी आयरलैंड की थी। भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराया।

4 of 7
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2015 - फोटो : अमर उजाला

खिताब नहीं बचा पाया भारत

क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को 109 रन से हराने के बाद गत विजेता टीम इंडिया सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 95 से हार गई। ऑस्ट्रेलिया से मिले 329 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46.5 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। कप्तान धोनी ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। इसके साथ ही भारत का तीसरी बार विश्व कप जीतने का सपना मिट्टी में मिल गया।

विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा का विवादित कैच - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित का वह कैच


भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल में रोहित शर्मा को कैच आउट न देने के अंपायर के फैसले पर काफी विवाद हुआ। रोहित गेंदबाज रूबेल हुसैन की फुल टॉस गेंद पर कैच हुए, लेकिन अंपायर को लगा शायद गेंद ऊंची है और उसे नो बॉल करार दिया। रिप्ले में पता चला कि गेंद कमर की ऊंचाई तक थी और नो बॉल नहीं थी।

इस पर आईसीसी के अध्यक्ष बांग्लादेश के मुस्तफा कमाल ने अंपायरों की निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े कर दिए। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इसी निर्णय को टीम की हार का कारण माना। रोहित की 137 रन की पारी से भारत ने छह विकेट पर 302 रन बनाए और फिर बांग्लादेश को 193 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन

6 of 7
2015 क्रिकेट विश्व कप में हार के बाद देशवासियों का गुस्सा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट और अनुष्का के चर्चे


जब ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप सेमीफाइनल में जीत के लिए टीम इंडिया को 329 रन का लक्ष्य दिया तो भारतीयों को सबसे ज्यादा उम्मीदें विराट कोहली से थीं। विराट ने 300 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को सबसे ज्यादा जीत दिलाई हैं, लेकिन उनके एक रन पर आउट होते ही पूरा देश गुस्से से लाल हो गया।

इस विश्व कप के दौरान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी सुर्खियों में छाए रहे। अनुष्का टीम इंडिया के ज्यादातर मैचों में मौजूद रहीं। सेमीफाइनल में एक रन बनाने वाले कोहली की हार के बाद खूब आलोचना हुई। वह इस विश्व कप में पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की पारी के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

सेमीफाइनल में वह विराट के आउट होने के कुछ देर बाद ही स्टेडियम से निकल गई। पान की दुकान पर मौजूद बुजुर्ग से लेकर क्रिकेट अकादमी में खेल रहे युवा खिलाडि़यों के बीच भी यही चर्चा का विषय था कि अनुष्का की वजह से विराट अपने खेल में ध्यान नहीं लगा पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2015 विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया

आंकड़ों के लिहाज से विश्व कप 2015

  • 11वां विश्व कप: 2015, 14 फरवरी से 29 मार्च (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड)
  • 14 टीमों (ऑस्ट्रेलिया, भारत, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, यूएई, आयरलैंड, अफगानिस्तान) ने लिया था भाग
  • 49 मैच खेले गए, 43 दिन तक दो देशों के 14 स्टेडियमों में
  • 22-22 विकेट सर्वाधिक ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने आठ मैचों में 10.18 की औसत से और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने आठ मैचों में 16.86 की औसत से झटके 
  • 547 रन सर्वाधिक न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने नौ मैचों 68.37 की औसत से बनाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें