फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इस सहयोगी स्टाफ को कथित दुर्व्यवहार के लिए BCCI लगा सकता है फटकार

Tue, 13 Aug 2019 08:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशासनिक मैनेजर सुनील सुब्रहमण्यम को वेस्टइंडीज के वर्तमान दौरे के दौरान देश के उच्चायोग के अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने के लिए बीसीसीआई कड़ी फटकार लगा सकता है। 

विज्ञापन


सुब्रहमण्यम का रवि शास्त्री की अगुवाई वाले सहयोगी स्टाफ के साथ 45 दिन का कार्यकाल बढ़ाया गया था और कैरेबियाई श्रृंखला के बाद उनके पद पर बने रहने की संभावना नहीं है। भारत का वेस्टइंडीज दौरा तीन सितंबर को समाप्त होगा। 

बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि ‘भारतीय टीम को सरकार के निर्देश पर जल संरक्षण पर एक छोटे विज्ञापन की शूटिंग करनी थी। यह पता चला है कि बीसीसीआई ने दो उच्चायोगों को सूचित किया कि सुब्रहमण्यम इसमें उनकी सहयोग करेगा क्योंकि वह प्रशासनिक मैनेजर है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, ‘त्रिनिदाद एवं टोबैगो में जब भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुब्रहमण्यम से उनके सहयोग के लिए बात की तो उन्होंने उनसे रूखे अंदाज में कहा कि ‘मेरे लिए इतने अधिक संदेश मत भेजो।’ बीसीसीआई को पता चला है कि सुब्रहमण्यम ने उनके फोन भी उठाए जबकि वे सरकारी निर्देशों का पालन कर रहे थे।’ 

सुब्रहमण्यम से संपर्क करने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। सुब्रहमण्यम 2017 में टीम के प्रशासनिक मैनेजर बने थे। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार सुब्रहमण्यम को गुयाना में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के शीर्ष अधिकारियों से साथ सहयोग करने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें