फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: भारत का घरेलू जमीन पर लगातार 18 सीरीज जीत का सिलसिला टूटा, कोच के तौर पर गंभीर की पहली टेस्ट हार

Sat, 26 Oct 2024 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

भारत ने घरेलू जमीन पर इससे पहले आखिरी बार टेस्ट सीरीज दिसंबर 2012 में गंवाई थी जहां उसे इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से अब तक भारत ने अपनी सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई थी।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज गंवा दी है। कीवी टीम ने भारत पर 2-0 की अजेय बढ़त ले ली जो उसकी भारतीय जमीन पर पहली टेस्ट सीरीज जीत है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय टीम 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन

भारत का घरेलू जमीन पर विजय अभियान रुका
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के साथ ही भारत का घरेलू जमीन पर टेस्ट में लगातार 18 सीरीज जीत का विजय अभियान थम गया। भारत ने फरवरी 2013 से अक्तूबर 2024 तक कुल 18 टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर जीती, लेकिन न्यूजीलैंड ने उसका यह अभियान समाप्त कर दिया। टेस्ट में घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। 

भारत ने आखिरी बार 2012 में गंवाई थी सीरीज
भारत ने घरेलू जमीन पर इससे पहले आखिरी बार टेस्ट सीरीज दिसंबर 2012 में गंवाई थी जहां उसे इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से अब तक भारत ने अपनी सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई थी। 2012 के बाद से भारत ने घर में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से, वेस्टइंडीज को 2-0 से, दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से, न्यूजीलैंड को 3-0 से, इंग्लैंड को 4-0 से, बांग्लादेश को 1-0 से, ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से, श्रीलंका को 1-0 से, अफगानिस्तान को 1-0 से, वेस्टइंडीज को 2-0 से, दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से, बांग्लादेश को 2-0 से, इंग्लैंड को 3-1 से, न्यूजीलैंड को 1-0 से, श्रीलंका को 2-0 से, ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से, इंग्लैंड को 4-1 से और बांग्लादेश को 2-0 से हराया था। 
विज्ञापन

गंभीर के नेतृत्व में पहली टेस्ट सीरीज गंवाई
पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस साल जुलाई में राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभाला था। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले महीने हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज कोच के रूप में गंभीर की पहली टेस्ट सीरीज थी। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। हालांकि, इसके कुछ ही दिन बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना नहीं कर सकी। गंभीर को कोच के तौर पर अपनी दूसरी ही टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और उससे पहले भारत की यह हार उसके लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें