फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने एक हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच, देखें वीडियो

Mon, 29 Mar 2021 12:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

भारत ने पुणे में खेले गए आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। ये मुकाबला सांसें थाम देने वाला था। आखिरी ओवर तक ये पता नहीं चल रहा था कि कौन टीम मुकाबला जीतेगी। अंत में भारत बाजी मारने में सफल रहा। इस मकुाबले में  जहां टीम इंडिया के कुछ क्षेत्ररक्षकों ने कैट टपकाए वहीं विराट कोहली ने एक अद्भुत कैच लपककर मिसाल पेश की। 

विज्ञापन


इंग्लैंड की पारी का 40वां ओवर चल रहा था। भारत की तरफ से  गेंदबाजी की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर संभाल रहे थे। उस समय क्रीज पर सैम करन और आदिल रशीद टिके थे। ये दोनों बल्लेबाज भारत से फाइनल मुकाबले छीनते नजर आ रहे थे। आदिल रशीद और  सैम करन आठवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर चुके थे। मैच में रोमांच पूरे शबाब पर था। 


40वें ओवर के दौरान शार्दुल ठाकुर ने एक धीमी गेंद आदिल रशीद डाली। आदिल ने उस गेंद को शॉर्ट कवर की तरफ खेला। गेंद हवा में चली गई। उस क्षेत्र में विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे। विराट ने इस दौरान हवा में छलांग लगाते हुए उस कैच को बाएं हाथ से दबोच लिया। विराट द्वारा आदिल रशीद का पकड़ा गया कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। आदिल रशीद 22 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन


इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत 78, शिखर धवन 67, हार्दिक पांड्या 64 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। वहीं इंग्लैंड को मैच जिताने के लिए सैम करन ने पूरी ताकत झोंक दी। सैम करन 95 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा डेविड मलान ने 50 रन बनाए। अंत में इस बेहद रोमांचक और सांसें थाम देने वाले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें