भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। कोहली के अलावा इसी दिन बीसीसीआई इंटरनेशनल और डोमेस्टिक लेवल पर अवॉर्ड जीतने वाले अन्य विजेतओं को भी सम्मानित करेगा। महिला वर्ग में हरनप्रीत कौर को (2016-17) और स्मृति मंधाना (2017-18) के लिए यह सम्मान मिलेगा।
2016-17 सत्र में जबरदस्त आयोजनों के लिए क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) को बेस्ट एसोसिएशन का अवॉर्ड दिया जाएगा, जबकि 2017-18 का अवॉर्ड दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को मिलेगा। बोर्ड ने इस बार अवॉर्ड विनर को मिलने वाली एक लाख रुपये की राशि को बढ़ाने का फैसला किया है। सभी 9 वर्गों के विजेताओं को डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे।
बता दें कि पॉली उमरीगर अवॉर्ड इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को दिया जाता है। विराट ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बेजोड़ खेल दिखाया था। इस बार बीसीसीआई ने अपने अध्यक्ष रहे जगमोहन डालमिया की याद में चार वर्गों में पुरस्कार देगा।