फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का एलान, विराट को आराम तो इन नए युवाओं को मिलेगी पहचान

Thu, 24 Oct 2019 04:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टी-20 सीरीज और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान
  • कप्तान विराट कोहली को टी-20 सीरीज से आराम
  • हिटमैन रोहित शर्मा को सौंपी गई टी-20 टीम की  कमान
  • ऋषभ पंत के साथ-साथ युवा बल्लेबाज संजू सैमसन को भी मौका
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम इंडिया का चयन हो गया। भारत ने अक्टूबर 2018 से सभी प्रारूपों में 56 मैच खेले हैं, जिसमें से 48 मैच में बतौर कप्तान मौजूद रहे विराट कोहली को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। कोहली की गैरमौजूदगी में उपकप्तान रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


भारतीय टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि टी-20 टीम में युवाओं को शामिल किया गया है। टी-20 टीम में नए चेहरों के रूप में युवा विकेटकीपर संजू सैमसन की जगह मिली है तो चोटिल चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी डेब्यू का मौका दिया गया है। कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखाते हुए वाशिंगटन सुंदर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। शार्दुल ठाकुर की भी टीम में वापसी हुई है।

ऋषभ पंत के लिए कवर के तौर संजू सैमसन को शामिल किया गया है। सैमसन ने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में केरल के लिए दोहरा शतक जड़ा था। कलाई के स्पिनरों की जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से सिर्फ चहल को चुना गया है क्योंकि राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर को एक और मौका देना बनता था।
विज्ञापन


तीन नवंबर से दिल्ली में शुरू होने वाली तीन मैच की टी-20 सीरीज (दो अन्य मैच राजकोट और नागपुर में) के अलावा बांग्लादेश की टीम विश्व चैम्पियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट खेलेगी। टेस्ट मैच इंदौर और कोलकाता में खेले जाएंगे।

लोकेश राहुल एकबार फिर टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। अनुभवी ओपनर शिखर धवन खराब फॉर्म में है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें एक और मौका दिया है। तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, खलील अहम की तिकड़ी होगी।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टी-20 सीरीज के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, साहा (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें