फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20, वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-शमी को आराम, बुमराह-धवन की वापसी

Tue, 24 Dec 2019 10:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय टीम ने साल 2019 का अंत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के साथ किया है। अब उसकी निगाह जनवरी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घेरलू सीरीज पर है। विराट की अगुवाई में टीम अब नए साल का जश्न दोनों सीरीज जीतकर मनाना चाहेगी। 

विज्ञापन




इसी कड़ी में अगले महीने जनवरी में होने वाली श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने ही वनडे की सीरीज के लिए भारतीय टीम को घोषणा कर दी गई है। चोट की वजह से कुछ महीनों से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा शिखर धवन की भी वापसी हुई है। दोनों ही खिलाड़ी श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे।   
वहीं रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। टीम के चयन के लिए सोमवार को मौजूदा चयन समिति ने अपनी अंतिम बैठक की। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज

भारतीय टीम नए साल की शुरुआत श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी के साथ करेगी। जनवरी में होने वाली सीरीज में टीम इंडिया पहले श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया पांच, सात और दस जनवरी को गुवाहाटी, इंदौर और पुणे में टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद 14, 17 और 19 जनवरी को मुंबई, राजकोट और बेंगलुरु में वनडे मैच खेलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें