लेकिन टीम की घोषणा के बाद एक बार फिर से पूर्व कप्तान धोनी का नाम टीम में नहीं होने की वजह से प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी और सबने धोनी के बारे में पूछना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर टीम के एलान के बाद हर कोई सिर्फ धोनी के बारे में ही बात करता नजर आया।
बता दें कि धोनी ने जुलाई में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में ही आखिरी बार खेला था, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। इसके बाद से धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर खुद को अनुपलब्ध बताया और फिर बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ साल के आखिरी सीरीज से भी दूर रहे। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं लेकिन एक बार फिर से वे टीम से दूर रहे। इसी के साथ शायद पहली बार ऐसा होगा जब धोनी इतने समय तक टीम से दूर रहेंगे और लगातार छह सीरीज नहीं खेलेंगे।
इन सब बातों की वजह से ही क्रिकेट फैंस भी धोनी को लेकर चिंतित हैं और उनके संन्यास पर चर्चा कर रहे हैं।