फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से बाहर होने के बाद मैनचेस्टर में फंसे भारतीय खिलाड़ी, आखिर कब लौटेंगे स्वदेश?

Thu, 11 Jul 2019 08:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का वर्ल्ड कप 2019 से बाहर जाना सभी को अखर गया। शायद ही किसी क्रिकेटप्रेमी ने उम्मीद की होगी कि भारतीय धुरंधर विश्व कप के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाएगी। टीम मैनेजमेंट ने भी इसकी कल्पना नहीं की थी, इसका पता लगता है भारतीय टीम की मौजूदा हालत से।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित जडेजा - फोटो : अमर उजाला
इस अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय टीम मैनचेस्टर में ही फंस गई है और टीम यहां रविवार तक रहेगी। एक सूत्र ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीम के लिए वापसी के टिकट बुक कर लिए हैं और खिलाड़ी रविवार तक मैनचेस्टर में ही रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने कहा, 'कई खिलाड़ी 14 जुलाई तक मैनचेस्टर में ही रहेंगे और इसके बाद यहां से निकलेंगे। बुधवार को हार के बाद टीम की वापसी के टिकट बुक कर लिए हैं।' भारत को अब वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करना है और इस दौरे पर कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि भारत को विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस शिकस्त के साथ ही टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें