फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को दुबई स्टेडियम में प्रवेश करने से रोका

Thu, 28 Feb 2019 08:08 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट प्रेमी
विज्ञापन

भारत के दो क्रिकेट प्रेमियों को बुधवार को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया गया लेकिन बाद में उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच देखने की अनुमति दी गई। 

विज्ञापन


यह घटना ऐसे समय में घटी जबकि दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। दो भारतीय नागरिकों को स्टेडियम में प्रवेश करने से रोके जाने की खबर आग की तरह फैल गई लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि उन्हें प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उसका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि पूरे स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'हमें घटना के बारे में पता चला और चर्चा के बाद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश करके मैच देखने की अनुमति दे दी गयी क्योंकि उनके पास वैध टिकट थे।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें